मिमी चक्रवर्ती, युवराज सिंह, सोनू सूद सहित कई की संपत्तियां कुर्क

Published by : GANESH MAHTO Updated At : 20 Dec 2025 1:27 AM

विज्ञापन

यह कार्रवाई धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत दर्ज मामले में की गयी.

विज्ञापन

बांग्ला फिल्मों के अभिनेता अंकुश हाजरा की भी संपत्ति कुर्क कोलकाता. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अभिनेत्री व तृणमूल कांग्रेस की पूर्व सांसद मिमी चक्रवर्ती, पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह और रॉबिन उथप्पा के साथ ही अभिनेता सोनू सूद व अन्य की संपत्तियों को अवैध सट्टेबाजी एप ‘वन एक्स बेट’ से जुड़े धनशोधन मामले में अस्थायी तौर पर कुर्क कर लिया है. इस बात की जानकारी शुक्रवार की दो गयी. जिन हस्तियों की संपत्तियां अस्थायी तौर पर कुर्क की गयी हैं, उनमें अभिनेत्री नेहा शर्मा, मॉडल व अभिनेत्री उर्वशी रौतेला की मां व बांग्ला फिल्मों के अभिनेता अंकुश हाजरा के नाम भी शामिल हैं. यह कार्रवाई धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत दर्ज मामले में की गयी. ईडी का आरोप है कि इन हस्तियों को अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म वन एक्स बेट से जुड़े प्रचार और अन्य गतिविधियों के एवज में संदिग्ध भुगतान प्राप्त हुआ, जिसकी जांच के बाद संपत्तियों को अटैच किया गया है. इन सभी लोगों से ईडी ने पहले भी पूछताछ की थी और इन संपत्तियों को कुराकाओ द्वीपीय देश में पंजीकृत कथित अवैध सट्टेबाजी एप की ‘अपराध से प्राप्त आय’ के रूप में वर्गीकृत किया गया है. ईडी ने कुछ समय पहले इस जांच के तहत पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन और सुरेश रैना की 11.14 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की थी. अब तक वन एक्स बेट सट्टेबाजी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी कुल 19.07 करोड़ रुपये की संपत्तियां कुर्क कर चुका है. एजेंसी के अनुसार, मामले की जांच जारी है और आने वाले दिनों में पूछताछ व आगे की कार्रवाई संभव है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GANESH MAHTO

लेखक के बारे में

By GANESH MAHTO

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola