कोलकाता में एक्सीडेंट कर फंसे भगोड़े पूर्व BDO, मर्डर केस में फरार प्रशांत बर्मन को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

गिरफ्तारी से पहले प्रशांत बर्मन.

Prashant Barman Arrest: राजगंज के पूर्व BDO प्रशांत बर्मन को कोलकाता के न्यूटाउन में नशे में गाड़ी चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. बर्मन वर्ष 2025 के सर्राफा कारोबारी हत्याकांड में मुख्य आरोपी हैं और महीनों से फरार चल रहे थे. पढ़ें पूरी खबर.

विज्ञापन

Prashant Barman Arrest: कानून के हाथ कितने लंबे होते हैं, इसका ताजा उदाहरण कोलकाता के न्यूटाउन में देखने को मिला. एक व्यापारी की हत्या मामले में महीनों से पुलिस को चकमा दे रहा राजगंज का पूर्व प्रखंड विकास अधिकारी (BDO) प्रशांत बर्मन आखिरकार सलाखों के पीछे पहुंच गया है.

विज्ञापन

विधाननगर और जलपाईगुड़ी पुलिस को लंबे समय से थी तलाश

सोमवार देर रात इको पार्क थाना क्षेत्र में लापरवाही और नशे की हालत में वाहन चलाने के आरोप में उसे हिरासत में लिया गया था. पहचान उजागर होते ही पुलिस के भी होश उड़ गये, क्योंकि यह वही शख्स था, जिसकी तलाश बिधाननगर खुफिया विभाग और जलपाईगुड़ी पुलिस को लंबे समय से थी.

नशे में हुआ एक्सीडेंट और खुल गया राज

इको पार्क थाना पुलिस के अनुसार, सोमवार देर रात न्यूटाउन इलाके में एक कार अनियंत्रित होकर चल रही थी. नशे में धुत बर्मन की गाड़ी ने एक राहगीर को टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया. मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने तुरंत गाड़ी रुकवायी और चालक को हिरासत में लिया.

पुलिस वेरिफिकेशन ने पहुंचाया सलाखों के पीछे

पुलिस ने वेरिफिकेशन के लिए कागजात मांगे और कड़ाई से पूछताछ की, तो पता चला कि नशे में धुत यह शख्स कोई आम नागरिक नहीं, बल्कि सर्राफा कारोबारी हत्याकांड का मुख्य आरोपी और पूर्व सरकारी अधिकारी प्रशांत बर्मन है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सर्राफा कारोबारी की हत्या और सुप्रीम कोर्ट का डंडा

प्रशांत बर्मन का इतिहास बेहद विवादित रहा है. वर्ष 2025 में एक बड़े सर्राफा कारोबारी के अपहरण और हत्या के मामले में उसकी संलिप्तता सामने आयी थी. जनवरी 2026 में पश्चिम बंगाल सरकार ने बर्मन को जलपाईगुड़ी जिले के राजगंज BDO के पद से हटा दिया था. सुप्रीम कोर्ट ने बर्मन को कड़ी फटकार लगाते हुए तत्काल सरेंडर करने को कहा, लेकिन वह गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार हो गया.

गुप्तचर विभाग बर्मन को रिमांड पर लेने की तैयारी में

बिधाननगर गुप्तचर विभाग (Intelligence Branch) अब बर्मन को ट्रांजिट रिमांड पर लेने की तैयारी में है, ताकि व्यापारी हत्याकांड के अनसुलझे पहलुओं से पर्दा उठाया जा सके.

बारासात कोर्ट में पेशी, खुलेंगे कई गहरे राज

पुलिस ने मंगलवार सुबह प्रशांत बर्मन को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया. उसे बारासात अदालत में पेश किया गया. इस बीच, पुलिस पता लगा रही है कि बर्मन ने फरारी के दौरान किन लोगों की मदद ली और क्या वह किसी बड़े सिंडिकेट का हिस्सा है.

Prashant Barman BDO Rajganj Arrest: क्या था पूरा मामला?

राजगंज BDO रहते प्रशांत बर्मन पर आरोप लगा था कि उसने सत्ता और रसूख का इस्तेमाल कर एक व्यापारी के अपहरण की साजिश रची, जिसकी बाद में हत्या कर दी गयी. इस मामले ने बंगाल की राजनीति और प्रशासनिक हलकों में बड़ा तूफान खड़ा कर दिया था. महीनों लुका-छिपी खेलने के बाद अब बर्मन का करियर और आजादी दोनों खतरे में है.

इसे भी पढ़ें

स्वर्ण व्यवसायी हत्याकांड में बीडीओ की अंतरिम जमानत रही बरकरार

स्वर्ण व्यवसायी की हत्या का आरोप बीडीओ पर

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola