बांग्लादेश पर बयान देकर छवि बचाने की कोशिश कर रहीं ममता : शुभेंदु
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 10 Dec 2024 1:44 AM
उन्होंने विधानसभा में संवाददाताओं से कहा कि सीएम अपनी छवि बचाने के लिए यह सब कह रही हैं.
कोलकाता. विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का बांग्लादेश को लेकर दिया गया बयान अपनी छवि बचाने का प्रयास है. अधिकारी ने दावा किया कि तृणमूल के मंत्रियों और विधायकों को बांग्लादेश में अत्याचार की घटनाओं के खिलाफ रैलियां करने की अनुमति दी गयी थी, जबकि हिंदुओं को जुलूस की अनुमति के लिए अदालत का रुख करना पड़ता है. उन्होंने विधानसभा में संवाददाताओं से कहा कि सीएम अपनी छवि बचाने के लिए यह सब कह रही हैं. उनके मंत्री सिद्दीकुल्ला चौधरी, मोहम्मद यूनुस की तारीफ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना कर रहे हैं. उनके अन्य मंत्रियों जैसे फिरहाद हकीम, दोहा सिद्दीकी को बांग्लादेश की घटनाओं के खिलाफ कोई भी मार्च निकालने के लिए रानी रासमणि रोड का उपयोग करने की अनुमति है. लेकिन हिंदुओं को वहां प्रदर्शन करने के लिए हाइकोर्ट जाना पड़ता है.
शुभेंदु ने ममता के उस बयान पर भी निशाना साधा जिसमें उन्होंने कहा था कि बंगाल में तनाव पैदा करने के लिए (बांग्लादेश की स्थिति के संबंध में) फर्जी वीडियो प्रसारित करने के लिए एक विशेष राजनीतिक दल जिम्मेदार है. इस पर नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बांग्लादेश में इतनी सारी घटनाएं हो चुकी हैं और उन्हें यह वीडियो लग रहा है. गोपालगंज में हिंदुओं को जिंदा जला दिया गया. प्रभु जगन्नाथ के मंदिर में तोड़फोड़ की गयी. इस्कॉन के भक्तों पर अत्याचार किया जा रहा है. क्या इनके वीडियो फर्जी हैं? उन्होंने कहा कि ममता तुष्टीकरण की राजनीति के कारण सदन में झूठी और राजनीति प्रेरित बातें कह रही हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










