वीडियो शेयर कर ममता बनर्जी पर भड़की भाजपा, कहा- चप्पल पहनकर बाबा साहेब को दी श्रद्धांजलि, यही है टीएमसी की सोच

Mamata Banerjee Slippers Controversy West Bengal Tmc Shehjad Poonawala Bjp National News
Mamata Banerjee Slippers Controversy: भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने एक वीडियो साझा कर पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर डॉ. भीमराव आंबेडकर के अपमान का आरोप लगाया है. भाजपा का कहना है कि ममता ने चप्पल पहने हुए पुष्पांजलि दी, जो उनकी दलित विरोधी मानसिकता को दिखाता है.
खास बातें
Mamata Banerjee Slippers Controversy: पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन और आंतरिक राजनीतिक उठापटक के बीच अब तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता बनर्जी एक नये विवाद में घिर गयी हैं. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर संविधान निर्माता डॉ भीमराव आंबेडकर का ‘घोर अपमान’ करने का सनसनीखेज आरोप लगाया है.
भाजपा ने बताया दलित समाज व संवैधानिक मूल्यों का अपमान
भाजपा का दावा है कि एक ताजा वीडियो में ममता बनर्जी पैरों में चप्पल पहने हुए ही बाबा साहेब आंबेडकर की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित करती दिखाई दे रही हैं. इस वीडियो के सामने आते ही भाजपा ने दिल्ली से लेकर कोलकाता तक टीएमसी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. इसे दलित समाज व संवैधानिक मूल्यों का अपमान करार दिया है.
शहजाद पूनावाला का वीडियो धमाका
इस पूरे विवाद को हवा देते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर एक छोटा वीडियो साझा किया. पूनावाला ने इस वीडियो के जरिये टीएमसी के शीर्ष नेतृत्व की मानसिकता पर तीखा हमला बोला.
इसे भी पढ़ें : ममता बनर्जी से 60 विधायकों ने बनायी दूरी, बिना मंच-लाउडस्पीकर के दीदी का धरना, खूब गरजीं टीएमसी सुप्रीमो
चप्पल उतारना तक जरूरी नहीं समझा : पूनावाला
भाजपा प्रवक्ता ने लिखा- आंबेडकर जी का अपमान करना ही तृणमूल कांग्रेस की एकमात्र पहचान बन चुकी है. जिस तरह ममता बनर्जी ने बाबा साहेब को पुष्पांजलि अर्पित करते समय अपने पैरों से चप्पल तक उतारने की जरूरत नहीं समझी, वह साफतौर पर तृणमूल कांग्रेस, ममता बनर्जी और उनके कुनबे की असली मानसिकता को उजागर करता है.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
संवैधानिक संस्थाओं पर चोट का आरोप
पूनावाला ने दावा किया कि यह कोई पहली घटना नहीं है. तृणमूल ने बार-बार डॉ आंबेडकर के आदर्शों और सिद्धांतों के विपरीत जाकर काम किया है. उन्होंने आरोप लगाया कि टीएमसी ने हमेशा न्यायपालिका और निर्वाचन आयोग जैसी देश की शीर्ष संवैधानिक संस्थाओं को अपमानित करने का प्रयास किया है.
Mamata Banerjee Slippers Controversy: वोट बैंक के लिए एससी-ओबीसी का हक छीना
इस विवाद को भाजपा ने बंगाल की मौजूदा राजनीतिक स्थिति और दलित-पिछड़ा कार्ड से बेहद रणनीतिक ढंग से जोड़ दिया है. पूनावाला ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी की पार्टी ने वोट बैंक की राजनीति के लिए बाबा साहेब के बनाये संविधान की धज्जियां उड़ाई हैं. वोट बैंक के चक्कर में ओबीसी (OBC) और अनुसूचित जाति (SC) का जायज आरक्षण छीनकर मुस्लिम समुदाय को दे दिया.
इसे भी पढ़ें : विधायकों की गुमशुदगी के बीच तृणमूल के 3 पूर्व विधायक और कई म्युनिसिपल चीफ गिरफ्तार, क्या बिखर रहा है ममता बनर्जी का कुनबा?
संविधान से ऊपर शरिया को रखती है टीएमसी : शहजाद
भाजपा ने टीएमसी पर तुष्टीकरण का आरोप लगाते हुए कहा कि इस दल ने देश के संविधान से ऊपर शरिया को रखा है. यही वजह है कि जब संसद में वक्फ संबंधी केंद्रीय कानून लाया गया, तो टीएमसी ने दलितों और वंचितों के हितों की अनदेखी करते हुए इसका पुरजोर विरोध किया था.
समूचे इंडिया गठबंधन को लिया लपेटे में
शहजाद पूनावाला ने ममता बनर्जी ही नहीं, समूचे इंडिया (INDIA) गठबंधन और कांग्रेस को भी लपेटे में ले लिया. कहा कि कांग्रेस स्वयं आंबेडकर विरोधी रही है. विपक्ष के इन तमाम दलों के लिए देश का संविधान और बाबा साहेब के आदर्श सिर्फ दिखावा हैं, जबकि हकीकत में ये वोट बैंक की राजनीति को हर चीज से ऊपर रखते हैं. इन्होंने आदिवासी समुदाय से आने वाली देश की पहली महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बार-बार अपमान किया. OBC वर्ग से आने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी लगातार अपमान करते रहते हैं.
इसे भी पढ़ें
177 सीटों पर धांधली का ममता बनर्जी ने लगाया आरोप, दिल्ली में भाजपा विरोधी ‘चक्रव्यूह’ बनाने का ऐलान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By मिथिलेश झा
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










