वकील के गाउन में अदालत पहुंचीं ममता बनर्जी, बंगाल चुनाव 2026 के बाद हिंसा पर सरकार को घेरा
Published by : Mithilesh Jha Updated At : 14 May 2026 2:15 PM
Mamata Banerjee in Calcutta High Court: पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार को वकील के गाउन में कलकत्ता हाईकोर्ट पहुंचीं. उन्होंने टीएमसी कार्यकर्ताओं के खिलाफ हो रही कथित हिंसा के मामले में खुद दलीलें पेश कीं. जानें दीदी के इस बड़े कानूनी कदम की पूरी इनसाइड स्टोरी.
Mamata Banerjee in Calcutta High Court: पश्चिम बंगाल की राजनीति में बृहस्पतिवार को एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सबको हैरान कर दिया. राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) सुप्रीमो ममता बनर्जी ‘वकील’ के अवतार में नजर आयीं. बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं के खिलाफ हो रही कथित हिंसा और टीएमसी कार्यालयों पर हमलों के विरोध में ममता बनर्जी खुद कलकत्ता हाईकोर्ट में दलील देने पहुंचीं. काले गाउन में ममता बनर्जी के साथ टीएमसी के दिग्गज नेता और वकील कल्याण बनर्जी और चंद्रिमा भट्टाचार्य भी मौजूद थे.
कार्यकर्ताओं के हक के लिए खुद संभाली कमान
तृणमूल कांग्रेस की ओर से वकील शीर्षन्या बंद्योपाध्याय द्वारा दायर जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान ममता बनर्जी ने काले कोर्ट में अपना पक्ष रखा. याचिका में दावा किया गया है कि वर्ष 2026 के विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद राज्य भर में टीएमसी कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया जा रहा है.
ममता बनर्जी ने कोर्ट में दी ये दलीलें
ममता बनर्जी ने दलील दी कि कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को उनके घरों से निकाल दिया गया है और पार्टी दफ्तरों पर कब्जे किये जा रहे हैं. टीएमसी ने इसे नफरत की राजनीति बताते हुए कहा कि उनकी अध्यक्ष एक बार फिर सच और न्याय के लिए मैदान में उतरी हैं.
इसे भी पढ़ें : TMC में गृहयुद्ध! नेताओं ने I-PAC को ठहराया जिम्मेदार, ममता बनर्जी को संकट की चेतावनी, क्या खतरे में है दीदी की कुर्सी?
Mamata Banerjee in Calcutta High Court: मुख्य न्यायाधीश की बेंच में हुई सुनवाई
मामला मुख्य न्यायाधीश सुजॉय पॉल और न्यायमूर्ति पार्थसारथी सेन की खंडपीठ के सामने आया. मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद ममता बनर्जी का इस तरह अदालत में पेश होना दर्शाता है कि वे विपक्ष की भूमिका में बेहद आक्रामक रहने वाली हैं.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
टीएमसी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बीजेपी पर साधा निशाना
टीएमसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करके कहा कि ममता बनर्जी ने साबित कर दिया है कि वे बंगाल के लोगों को जरूरत के समय कभी अकेला नहीं छोड़तीं. ममता बनर्जी ने कोर्ट को बताया कि सत्ताधारी दल के दबाव में कार्यकर्ताओं के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें : सत्ता छिनते ही TMC के अस्तित्व पर संकट, जानें क्यों अब ममता बनर्जी के लिए वापसी की राह है कठिन
दीदी का संदेश- संघर्ष अभी खत्म नहीं हुआ
तृणमूल कांग्रेस ने ममता बनर्जी की इस पेशी को साहस और दृढ़ता का प्रतीक बताया है. पार्टी का कहना है कि जब भाजपा का बेलगाम बर्ताव बढ़ रहा है, तब ममता बनर्जी का खुद कोर्ट में खड़ा होना कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने वाला है. याचिका 12 मई को दायर की गयी थी. इसमें राज्य में बढ़ती हिंसा पर लगाम लगाने और प्रभावित कार्यकर्ताओं को सुरक्षा देने की मांग की गयी है.
इसे भी पढ़ें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










