Kolkata Doctor Rape and Murder : कोलकाता के पुलिस कमिश्नर ने डाॅक्टर से हुए दुष्कर्म और हत्या मामले पर किया बड़ा खुलासा

Edited by Shinki Singh
Updated:
विज्ञापन

Kolkata Doctor Rape and Murder : कोलकाता के पुलिस आयुक्त (सीपी) विनीत गोयल ने आरजी कर अस्पताल में हुई हिंसा पर कहा, हम किसी को बचाने की कोशिश नहीं कर रहे हैं, बल्कि अपनी जांच में यथासंभव पारदर्शिता बरतने का प्रयास कर रहे हैं.

विज्ञापन

Kolkata Doctor Rape and Murder : पश्चिम बंगाल के पुलिस कमिश्नर विनीत कुमार गोयल ने कहा, बहुत सारी अफवाहें उड़ रही हैं, जिनका कोई आधार नहीं है. तथाकथित विशेषज्ञ उन अफवाहों का विश्लेषण कर रहे हैं और भ्रम पैदा कर रहे हैं कि कोलकाता पुलिस ने ऐसा नहीं किया, वैसा किया, आदि-आदि. सबूत वैज्ञानिक प्रकृति के होने चाहिए. अब मामला CBI के पास चला गया है, उन पर भरोसा रखें, वो भी वैज्ञानिक सबूत लेकर आएंगे.हमारे अधिकारियों ने हर संभव प्रयास किया है. अगर हमारी टीम में किसी ने कुछ भी गलत किया है तो इसके लिए हम जिम्मेदार हैं, जांच एजेंसी पर भरोसा रखें.

सीबीआई की जांच पर रखें भरोसा : पुलिस कमिश्नर

किसी ने कहा कि पुलिस ने परिवार को आत्महत्या के बारे में सूचित किया है लेकिन ऐसा कभी नहीं हुआ, किसी ने कहा कि 150 ग्राम सीमेन मिला है, मुझे नहीं पता कि उन्हें यह जानकारी कहां से मिली है, यह मीडिया में प्रसारित हो रही है और लोग इस पर विश्वास कर रहे हैं. मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि एक नई जांच एजेंसी इसपर जांच कर रही है, हमारे अफसर उनसे समन्वय कर रहे हैं, उनपर भरोसा रखें.

RG Kar Hospital Violence: ममता बनर्जी की पहली प्रतिक्रिया- वाम और राम मिलकर कर रहे हमला

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola