ePaper

Kolkata Doctor Murder : टाला थाने के ओसी से मिलने पहुंची उनकी पत्नी, अफवाह उड़ी कि सीबीआई ने किया तलब

Updated at : 16 Sep 2024 6:56 PM (IST)
विज्ञापन
Kolkata Doctor Murder : टाला थाने के ओसी से मिलने पहुंची उनकी पत्नी, अफवाह उड़ी कि सीबीआई ने किया तलब

Kolkata Doctor Murder : अभिजीत मंडल की तरफ से अदालत में उनकी पैरवी कर रहे उनके वकील संखजीत मित्र भी सोमवार को सीबीआइ दफ्तर पहुंचकर सीबीआइ अधिकारियों से मिलकर जांच को लेकर उनसे बातचीत की.

विज्ञापन

Kolkata Doctor Murder : पश्चिम बंगाल के आरजी कर की घटना में साक्ष्यों को मिटाने एवं जांच में लापरवाही बरतने की घटना में सीबीआई के हाथों गिरफ्तार टाला थाने के ओसी अभिजीत मंडल की पत्नी सोमवार को सीबीआई दफ्तर में अपने पति से मिलने पहुंची. वहां वह अपने पति से मुलाकात कर कुछ समय तक उनसे बात की. हालांकि इसे लेकर कई जगहों पर अफवाह उड़ाई गई कि अभिजीत मंडल की पत्नी को सीबीआई ने तलब किया है.

अफवाह उड़ी कि अभिजीत मंडल की पत्नी को सीबीआई ने किया तलब

लेकिन सीबीआई सूत्रों का कहना था कि, सच तो यह है कि अभिजीत की पत्नी सीबीआई अधिकारियों के तलब को लेकर नहीं, बल्कि अपने पति से मिलने सीबीआई दफ्तर पहुंची थी. इधर, अभिजीत मंडल की तरफ से अदालत में उनकी पैरवी कर रहे उनके वकील संखजीत मित्र भी सोमवार को सीबीआइ दफ्तर पहुंचकर सीबीआइ अधिकारियों से मिलकर जांच को लेकर उनसे बातचीत की.

Also read : Kolkata Doctor Murder : जूनियर डाॅक्टरों को फिर आया ममता बनर्जी का बुलावा

अभिजीत मंडल के वकील सोमवार को पहुंचे सीबीआई दफ्तर

बताया जा रहा है कि संखजीत ने अदालत में अपनी पैरवी के दौरान इस गिरफ्तारी को बेबुनियाद बताया था. अदालत में उन्होंने सीबीआई की गिरफ्तारी के तरीके को लेकर कई सवाल भी खड़े किये थे. इसके बाद सीबीआई की तरफ से उन्हें सीबीआई दफ्तर आकर मिलने को कहा था. जिसके बाद अभिजीत मंडल के वकील सोमवार को सीबीआइ दफ्तर पहुंचे थे. काफी देर तक बातचीत करने के बाद वह सीबीआइ दफ्तर से बाहर निकल गये.

Also read : Kolkata Doctor Murder Case : जूनियर डाॅक्टरों के साथ आज शाम बैठक कर सकती हैं ममता बनर्जी

क्या कहा टाला थाने के ओसी की पत्नी ने

दफ्तर पति से मिलने जाने के पहले अपने आवास स्थल से बाहर निकलते हुए पत्रकारों से कहा कि सीबीआई की जांच जिस दिशा में जा रही है, उसे देखकर उन्हें प्रतीत हो रहा है कि मामला दूसरी दिशा में मुड़ रहा है.उन्होंने कहा, मेरे पति अभिजीत का शरीर अभी ठीक नहीं है. उन्होंने सीबीआई के साथ इस मामले की जांच में पूरा सहयोग किया है. संगीता ने दावा किया कि अभिजीत ने अपने परिवार में इस मामले को लेकर कभी भी किसी बात का जिक्र नहीं किया है.

Also read : Narendra Modi : नरेन्द्र मोदी ने कहा, बंगाल की दुर्दशा के लिए कांग्रेस-वाम-तृणमूल जिम्मेदार

सीबीआई ने कई बार की ओसी से पूछताछ

गिरफ्तारी से पहले सीबीआइ ने उनसे कई बार पूछताछ की थी. हर बार उन्होंने जांच में सहयोग किया है. इधर, लालबाजार के वरिष्ठ अधिकारियों से संदीप की पत्नी को आश्वासन मिला है कि कोलकाता पुलिस फोर्स का पूरा परिवार आपके साथ है. परिवार की सुरक्षा के लिए महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती अभिजीत के घर के बाहर की गई है.

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola