माइलेज के मामले में सबसे आगे हैं ये 5 पेट्रोल 7-सीटर कारें, ARAI ने भी लगाई मुहर
Published by : Ankit Anand Updated At : 10 Jun 2026 1:02 PM
7-सीटर कारें (Photo: AI Generated)
Best Mileage Petrol 7-Seater Cars: 7-सीटर कार चुनते समय सिर्फ जगह और फीचर्स ही नहीं, बल्कि फ्यूल पर होने वाला खर्च भी जरूरी होता है. अगर आप ऐसी कार चाहते हैं जो हर सफर को कंफर्टेबल बनाने के साथ जेब पर भी ज्यादा बोझ न डाले, तो यह लिस्ट आपके काफी काम आएगी.
अगर आप 7-सीटर पेट्रोल कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो बाजार में आपके पास कई अच्छे ऑप्शन मौजूद हैं. लेकिन ऐसी कार चुनते समय सिर्फ सीटों की संख्या ही नहीं, बल्कि स्पेस, कम्फर्ट, रोजाना के कामों में आसानी और माइलेज भी काफी मायने रखते हैं. खासकर बढ़ती फ्यूल कीमतों के दौर में अच्छी माइलेज वाली कार हर किसी की पहली पसंद बन जाती है. इसलिए हमने नीचे 5 ऐसी 7-सीटर पेट्रोल कारों की लिस्ट तैयार की हैं, जो ARAI (Automotive Research Association of India) के अनुसार सबसे बेहतर माइलेज का दावा करती हैं. आइए देखते हैं इन्हें.
Hyundai Alcazar
अगर इस लिस्ट में सबसे ज्यादा पावर वाली 7-सीटर SUV की बात करें, तो Hyundai Alcazar सबसे आगे नजर आती है. इसमें 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 160hp की पावर जनरेट करता है. इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड DCT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है. माइलेज की बात करें तो मैनुअल वेरिएंट 17.5 kmpl और DCT वेरिएंट 18 kmpl तक का ARAI-सर्टिफाइड माइलेज देने का दावा करता है.
Nissan Gravite
इसमें 1.0-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 72hp की पावर जनरेट करता है. इसमें 5-स्पीड मैनुअल और AMT गियरबॉक्स दोनों ऑप्शन मौजूद हैं. माइलेज की बात करें तो मैनुअल वेरिएंट 19.3 kmpl और AMT वेरिएंट 19.6 kmpl तक का दावा करता है. इसकी शुरुआती कीमत सिर्फ 5.73 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है. यही चीज Gravite को भारत की सबसे किफायती 7-सीटर कार बनाती है.
यह भी पढ़ें: 12 लाख से ज्यादा बिकी, रीसेल वैल्यू भी कमाल, 20 साल पहले आई ये कार MPV सेगमेंट में अब भी कर रही राज
Renault Triber
Renault Triber को 2025 में नया अपडेट मिला है. लेकिन कंपनी ने इसके 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन में कोई बदलाव नहीं किया है. यह इंजन 72hp की पावर देता है. इसे 5-स्पीड मैनुअल या 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स के साथ खरीदा जा सकता है. माइलेज की बात करें तो Triber का मैनुअल वेरिएंट 19.75 kmpl तक का दावा करता है. वहीं AMT वेरिएंट 19.59 kmpl की फ्यूल एफिशिएंसी देता है.
Maruti Suzuki Ertiga
माइलेज के मामले में Maruti Suzuki Ertiga आज भी भारतीय परिवारों की सबसे पसंदीदा MPV में से एक है. इसमें 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 103hp की पावर जनरेट करता है. ग्राहकों के पास 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन भी मौजूद है. माइलेज की बात करें तो ऑटोमैटिक वेरिएंट 20.3 kmpl तक का माइलेज देने का दावा करता है. वहीं मैनुअल वेरिएंट 20.51 kmpl तक की फ्यूल एफिशिएंसी देता है.
Toyota Rumion
Toyota Rumion दरअसल Maruti Ertiga का ही रीबैज्ड वर्जन है. यानी दोनों MPV में मैकेनिकल तौर पर लगभग कोई फर्क नहीं है. यही वजह है कि माइलेज के मामले में भी Rumion, Ertiga जैसा ही परफॉर्म करती है. कंपनी के अनुसार, इसका मैनुअल वेरिएंट 20.51 kmpl तक और ऑटोमैटिक वेरिएंट 20.3 kmpl तक का ARAI-सर्टिफाइड माइलेज देने का दावा करता है.
यह भी पढ़ें: मार्केट में छाई मारुति की ये कार, लॉन्च के सिर्फ 8 महीनों में 1 लाख लोगों ने खरीदा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










