ePaper

Kolkata Doctor Murder Case : जूनियर डाॅक्टरों के साथ आज शाम बैठक कर सकती हैं ममता बनर्जी

Updated at : 11 Sep 2024 4:00 PM (IST)
विज्ञापन
Kolkata Doctor Murder Case : जूनियर डाॅक्टरों के साथ आज शाम बैठक कर सकती हैं ममता बनर्जी

Kolkata Doctor Murder Case : मुख्य सचिव की ओर से भेजे गए पत्र में कहा गया है कि 12-15 लोग नबन्ना आ सकते हैं. मंगलवार को नबन्ना से भेजे गये ईमेल में 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को बुलाया गया था.

विज्ञापन

Kolkata Doctor Murder Case : पश्चिम बंगाल में जूनियर डॉक्टरों की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद नबन्ना की ओर से प्रदर्शनकारी डॉक्टरों को एक और पत्र भेजा गया है. मुख्य सचिव मनोज पंत ने उन्हें पत्र भेजकर दोबारा बातचीत के लिए बैठने का आग्रह किया है. उन्होंने आज शाम 6 बजे चर्चा के लिए नबन्ना बुलाया है. सूत्रों की मानें तो इस बैठक में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी उपस्थित रह सकती है.

12 से 15 लोग नबन्ना में आकर कर सकते है बैठक

राज्य के मुख्य सचिव मनोज पंत ने पत्र में कहा, हम आपके प्रतिनिधिमंडल को आमंत्रित करते हैं, जिसमें 12-15 सहकर्मी शामिल हों, जो आज शाम छह बजे ‘नबान्न’ में चर्चा के लिए शामिल हों. कृपया अपने प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों की सूची ईमेल द्वारा भेजें. हम आपकी सकारात्मक प्रतिक्रिया की प्रतीक्षा कर रहे हैं और एक सार्थक बातचीत की उम्मीद करते हैं.

Also read : Kolkata Doctor Murder Case : जूनियर डाॅक्टरों ने कहा, हमने ममता बनर्जी को किया ईमेल लेकिन नहीं मिला कोई जवाब

डाॅक्टरों की मांग किया जाए पूरी चर्चा का सीधा प्रसारण

एक डॉक्टर ने बताया कि अपने मेल में चिकित्सकों ने कहा कि वे किसी भी समय और कहीं भी बैठक के लिए तैयार हैं, बशर्ते कि पूरी चर्चा का सीधा प्रसारण किया जाए.एक जूनियर डॉक्टर ने कहा, हमने मुख्यमंत्री को बैठक के लिए पत्र लिखा है, जो आज या कल कभी भी और उनकी पसंद के अनुसार कहीं भी आयोजित की जा सकती है. लेकिन, बैठक का सीधा प्रसारण किया जाना चाहिए.

Also read : Mamata Banerjee : दुर्गापूजा अनुदान को लेकर सख्त हुई ममता बनर्जी कहा, पैसा हम दूसरे समितियों को देंगे

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola