ePaper

Kolkata Doctor Murder Case : जूनियर डाॅक्टरों ने कहा, हमने ममता बनर्जी को किया ईमेल लेकिन नहीं मिला कोई जवाब

Updated at : 11 Sep 2024 3:14 PM (IST)
विज्ञापन
Kolkata Doctor Murder Case : जूनियर डाॅक्टरों ने कहा, हमने ममता बनर्जी को किया ईमेल लेकिन नहीं मिला कोई जवाब

Kolkata Doctor Murder Case : जूनियर डाॅक्टरों का कहना है कि हमारे पास जो पहले ईमेल भेजा गया था, उसमें मुख्यमंत्री की मौजूदगी का कोई जिक्र नहीं था. हमने भ्रम दूर करने के लिये आज ईमेल भेजा .

विज्ञापन

Kolkata Doctor Murder Case : आंदोलनकारी जूनियर चिकित्सकों ने कहा कि उन्होंने गतिरोध को हल करने के वास्ते बैठक के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को आज सुबह 3:50 बजे ईमेल किया था. हमारी कुछ मांगें थीं. हमने वह मांग भी ईमेल के जरिये बताई थी. लेकिन अभी तक उस ईमेल का कोई जवाब नहीं आया है. जूनियर डाॅक्टरों का कहना है कि हमारे पास जो पहले ईमेल भेजा गया था, उसमें मुख्यमंत्री की मौजूदगी का कोई जिक्र नहीं था. हमने भ्रम दूर करने के लिये आज ईमेल भेजा .

डाॅक्टरों ने बैठक का सीधा प्रसारण करने की रखी मांग

एक डॉक्टर ने बताया कि अपने मेल में चिकित्सकों ने कहा कि वे ‘किसी भी समय और कहीं भी’ बैठक के लिए तैयार हैं, बशर्ते कि पूरी चर्चा का सीधा प्रसारण किया जाए. एक जूनियर डॉक्टर ने कहा, हमने मुख्यमंत्री को बैठक के लिए पत्र लिखा है, जो आज या कल कभी भी और उनकी पसंद के अनुसार कहीं भी आयोजित की जा सकती है. लेकिन, बैठक का सीधा प्रसारण किया जाना चाहिए.राज्य के स्वास्थ्य विभाग कार्यालय के बाहर 22 घंटे से अधिक समय से प्रदर्शन कर रहे आंदोलनकारी डॉक्टर मांग कर रहे हैं कि कोलकाता पुलिस आयुक्त विनीत गोयल, राज्य के स्वास्थ्य सचिव, स्वास्थ्य शिक्षा निदेशक (डीएचई) और स्वास्थ्य सेवा निदेशक (डीएचएस) को उनके पदों से हटाया जाए.

Also read : Kolkata Doctor Murder Case : जूनियर डाॅक्टरों के साथ आज शाम बैठक कर सकती हैं ममता बनर्जी

डाॅक्टरों का कहना है कि 10 लाेगों को बुलाना ‘अपमानजनक’

उन्होंने यह भी कहा कि बैठक में हिस्सा लेने के लिए प्रतिनिधियों की संख्या को 10 तक सीमित करना भी ‘अपमानजनक’ था.आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में स्नातकोत्तर प्रशिक्षु का शव नौ अगस्त को बरामद किया गया था. अपराध के सिलसिले में अगले दिन एक सहायक को गिरफ्तार किया गया था.कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेश के बाद सीबीआई महिला चिकित्सक के साथ कथित दुष्कर्म और हत्या की जांच कर रही है.

Also Read : Mamata Banerjee : नबान्न बैठक में ममता बनर्जी ने मंत्रियों को दिया निर्देश, जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल पर कोई टिप्पणी नहीं

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola