ePaper

Mamata Banerjee : दुर्गापूजा अनुदान को लेकर सख्त हुई ममता बनर्जी कहा, पैसा हम दूसरे समितियों को देंगे

Updated at : 09 Sep 2024 4:14 PM (IST)
विज्ञापन
Mamata Banerjee : दुर्गापूजा अनुदान को लेकर सख्त हुई ममता बनर्जी कहा, पैसा हम दूसरे समितियों को देंगे

Mamata Banerjee : दुर्गापूजा अनुदान पर करीब 450 करोड़ रुपये खर्च कर रहे हैं. कल से भुगतान शुरू हो जाएगा. जो नहीं लेंगे उन्हें छोड़ दें, नई समितियों को दिया जाएगा.

विज्ञापन

Mamata Banerjee : पश्चिम बंगाल में आर जी कर अस्पताल में जूनियर डाॅक्टर से दुष्कर्म के बाद हत्या मामले को लेकर राज्य में पूजा आयोजकों में दुर्गा पूजा के लिए सरकारी अनुदान को लेकर मतभेद बना हुआ है. कई लोग विरोध में दान लेने से इंकार कर रहे हैं. ऐसे में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सख्त रुख अपनाया है. सोमवार को नबन्ना में एक समीक्षा बैठक में उन्होंने स्पष्ट किया कि, कई क्लबों ने अनुदान के लिए आवेदन किया है.जो लोग पैसे नहीं लेना चाहते, वे पैसा ना लें.हम वह पैसा दूसरों को देंगे. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इस पर कुल 450 करोड़ रुपये खर्च कर रही है.

मंगलवार से पूजा कमेटियों को दिया जाएगा सरकारी अनुदान

सोमवार को मुख्यमंत्री नबान्न में कहा, जो लोग पैसा नहीं लेंगे, उनके लिए ठीक है. उनमें निश्चित रूप से क्षमता है. हम उस पैसे को दूसरी पूजा समिति को दे देंगे. कई लोगों ने दान के लिए आवेदन किया है. मैं नहीं जानती कि मैं कितने लोगों को दे सकती हूं. दरअसल, हम इसके लिए 450 करोड़ों रुपए खर्च कर रहे हैं. इस पैसे का भुगतान मंगलवार से किया जाएगा.

Kolkata Doctor Murder : अन्नपूर्णा देवी ने ममता बनर्जी पर किया पलटवार कहा, केंद्रीय कानून को सख्ती से करें पालन

पूजा के दौरान सुरक्षा के होंगे पुख्ता इंतजाम

मुख्यमंत्री ने कहा कि जो पूजा उद्यमी सरकार की सामाजिक परियोजनाओं को उजागर करेंगे, उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा. मुख्यमंत्री ने दुर्गा पूजा जैसे बड़े आयोजनों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी आगाह किया. इस संबंध में राज्य के मुख्य सचिव मनोज पंत को उन्होंने निर्देश दिया कि पूजा के दौरान लोगों को किसी भी तरह की परेशानी ना हो इसका ध्यान रखा जाएं.मंडपों में सुरक्षा नियमों का पालन सही तरीकें से किया जाना चाहिए .

Also Read : Mamata Banerjee : ममता बनर्जी का बड़ा बयान, मुझे किया जा रहा है बदनाम

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola