ePaper

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी का बड़ा बयान, मुझे किया जा रहा है बदनाम

Updated at : 09 Sep 2024 2:29 PM (IST)
विज्ञापन
Mamata Banerjee : ममता बनर्जी का बड़ा बयान, मुझे किया जा रहा है बदनाम

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी ने आरजी कर अस्पताल में चिकित्सक से कथित दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर प्रदर्शनों पर कहा कि केंद्र और कुछ वामपंथी दलों की साजिश भी इसमें शामिल है.

विज्ञापन

Mamata Banerjee : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने कहा मैंने मृतक चिकित्सक के परिवार को कभी पैसों की पेशकश नहीं की, यह बदनाम करने के अलावा और कुछ नहीं है. मैंने मृतक चिकित्सक के माता-पिता से कहा था कि अगर वे अपनी बेटी की याद में कुछ करना चाहते हैं तो हमारी सरकार उनके साथ हैं.

केंद्र सरकार और वामपंथी दलों द्वारा बंगाल के खिलाफ रची गई साजिश

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, हम सीआईएसएफ की सभी आवश्यकताओं को पूरा कर रहे हैं. यह सब केंद्र सरकार और कुछ वामपंथी दलों द्वारा रची गई साजिश है. वे इस साजिश में शामिल हैं. हम आपको किसी चीज के लिए नहीं रोक रहे हैं.कई नियम हैं जैसे अगर आप रोज सड़कों पर इकट्ठा होते हैं, तो लोगों को परेशानी होती है, कई घरों में बुजुर्ग लोग रहते हैं, माइक की वजह से उन्हें सोने में परेशानी होगी.

ममता बनर्जी ने डाॅक्टरों के काम पर लौटने का किया अनुरोध

इसीलिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के नियम हैं कि रात 10 बजे के बाद माइक नहीं बजाना चाहिए या एक तय सीमा से ज्यादा शोर नहीं होना चाहिए. लेकिन पिछले 1 महीने से हमने यह सब बंद कर दिया है. हम अनुरोध करेंगे कि अब सभी प्रदर्शनकारी अपने काम पर लौट आएं, अब दुर्गा पूजा के लिए आएं. मामला हमारे हाथ में नहीं बल्कि सीबीआई के हाथ में है.

Kolkata Doctor Murder Case: TMC में दरार, जवाहर सरकार ने इस्तीफा देकर बढ़ायी ममता बनर्जी की टेंशन

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola