कोलकाता में डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या के विरोध में ‘मशाल मार्च’, भाजपा ने किया आंदोलन का ऐलान

पश्चिम बंगाल में महिला डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या के विरोध में हुआ जोरदार प्रदर्शन.
Kolkata Doctor Murder Case: कोलकाता में डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या के विरोध में ‘मशाल मार्च’ निकाला गया. महिला डॉक्टर के लिए न्याय की मांग की गई.
Table of Contents
Kolkata Doctor Murder Case: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में महिला डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या के विरोध में सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने रविवार को अलग-अलग जिलों में मशाल जुलूस निकाला. वहीं, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजुमदार ने इस जघन्य कांड के विरोध में बंगाल में बड़े आंदोलन का ऐलान किया.
जन्माष्टमी के दिन बंगाल में प्रदर्शन नहीं करेगी भाजपा
केंद्रीय मंत्री सह पश्चिम बंगाल प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष सुकांत मजुमदार ने कहा कि कल कृष्ण जन्माष्टमी है. इसलिए हम सोमवार (26 अगस्त) को कोई विरोध प्रदर्शन नहीं करेंगे. 27 अगस्त को छात्रों का आंदोलन है. वे लोग पश्चिम बंगाल के सचिवालय ‘नबान्न’ का घेराव करेंगे. इसके बाद 28 अगस्त से हमारा आंदोलन शुरू होगा.
#WATCH | Kolkata: Union Minister Sukanta Majumdar says "Tomorrow as there is Krishna Janmashtami, we will not be holding any protest…On 28th August BJP's mahila morcha will put a lock on the West Bengal Commission of Women as they are not doing anything. On 29th August we will… pic.twitter.com/oQgNxvjvGz
— ANI (@ANI) August 25, 2024
पुलिस ने अनुमति नहीं दी, तो जाएंगे कोर्ट : सुकांत मजुमदार
सुकांत मजुमदार ने कहा कि हमने अपने आंदोलन के बारे में कोलकाता पुलिस को जानकारी दे दी है. उनसे आंदोलन की अनुमति देने का आग्रह किया है. अगर कोलकाता पुलिस हमें आंदोलन करने की अनुमति नहीं देगी, तो हम इसके खिलाफ कोर्ट का रुख करेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि 28 अगस्त को भाजपा महिला मोर्चा की ओर से पश्चिम बंगाल महिला आयोग के कार्यालय में तालाबंदी किया जाएगा.
महिला आयोग के कार्यालय में तालाबंदी करेगी महिला मोर्चा
पश्चिम बंगाल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पश्चिम बंगाल महिला आयोग ममता बनर्जी का आयोग बनकर रह गई है. इसलिए भाजपा की महिला मोर्चा ने उसके कार्यालय में तालाबंदी करने का फैसला किया है. सुकांत मजुमदार ने कहा कि इसके बाद 29 अगस्त को हमारे कार्यकर्ता पश्चिम बंगाल के सभी जिलों में डीएम कार्यालय पर विरोध-प्रदर्शन करेंगे.

स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ हो जांच, ममता बनर्जी का फोन जब्त हो
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ जांच होनी चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि ममता बनर्जी का फोन जब्त किया जाए और उसकी जांच की जाए. उधर, सभी जिलों में महिला संगठनों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज में हुई दुष्कर्म के बाद हत्या के विरोध में मशाल जुलूस निकाला.
पश्चिमी मेदिनीपुर और सिलीगुड़ी में निकाला मशाल जुलूस
पश्चिमी मेदिनीपुर में पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने ‘मशाल मार्च’ की अगुवाई की. सिलीगुड़ी जिले के फुलेश्वरी में महिला संगठनों ने आरजी कर की घटना के विरोध में मशाल जुलूस निकाला और नारेबाजी की. फुलेश्वरी में महिलाओं ने ‘फाइट फॉर जस्टिस’, ‘वी वांट जस्टिस’ के नारे लगाए. इस रैली में छोटी-छोटी बच्चियां भी हाथों में तख्तियां लेकर चल रहीं थीं.
#WATCH | West Bengal: Women in Siliguri's Fuleswari held a 'Mashal March' demanding justice in the RG Kar Medical College and Hospital rape-murder case, in Paschim Medinipur pic.twitter.com/mGlxgSKY5n
— ANI (@ANI) August 25, 2024
Also Read
Kolkata Doctor Murder Case: कोलकाता की महिला डॉक्टर की हत्या के आरोपी संजय रॉय का पॉलीग्राफ टेस्ट
अस्पताल में वित्तीय घोटाले को छिपाने के लिए की गयी जूनियर डॉक्टर की हत्या : मीनाक्षी
West Bengal Trending Video
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




