डेंगू से निपटने को केएमसी तैयार

Published by : GANESH MAHTO Updated At : 06 Oct 2025 12:38 AM

विज्ञापन

चिंताजनक. लगातार बारिश से बढ़ रहा शहर में बीमारियों का खतरा

विज्ञापन

कहा- त्योहारी सीजन में भी जारी रहेगा सड़कों का मरम्मत कार्य कोलकाता. दुर्गा पूजा समाप्त हो चुकी है, पर पूजा समाप्त होने के बाद भी कोलकाता में बारिश जारी है. रविवार को भी शहर में बारिश हुई. कोलकाता का मौसम डेंगू फैलाने वाले मच्छरों के लिए अनुकूल बना हुआ है. ऐसे में कोलकाता नगर निगम (केएमसी) डेंगू के रोकथाम के लिए तैयारी पूरी कर ली है. इस संबंध में मेयर फिरहाद हकीम का कहना है कि डेंगू के रोकथाम के लिए निगम तैयार है. निगम डेंगू से निपटने के लिए काम कर रहा है. उन्होंने कहा कि पूजा के समाप्त होने के बाद भी बारिश जारी है. इसलिए निगम के स्वास्थ्य अधिकारी व कर्मी डेंगू पर नजर रख रहे हैं. कुछ जगहों पर जलजमाव के कारण मेयर को लोगों की नाराजगी का सामना करना पड़ा था. मेयर ने कहा कि इस बार पूजा माॅनसून के दौरान ही हुई थी. बारिश के कारण सड़क मरम्मत का काम बाधित हुआ. हालांकि, त्योहार खत्म होने के बावजूद सड़क मरम्मत का काम जारी रहेगा. बारिश कम होते ही मरम्मत कार्य शुरू कर दिया जायेगा. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि पूजा कार्निवल से पहले विजय दशमी से ही कोलकाता के चार प्रमुख घाटों पर प्रतिमा विसर्जन जारी है. ऐसे में गंगा घाटों की सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. पूजा कार्निवल से पहले शुक्रवार को घाटों का निरीक्षण करने मेयर पहुंचे थे. शनिवार को मेयर ने दोपहर में बाजे कदमतला घाट का भी दौरा किया था. उन्होंने बताया कि विसर्जन के साथ-साथ गंगा प्रदूषण नियंत्रण और घाटों की सफाई का काम भी चल रहा है. रविवार को गंगा घाटों पर प्रतिमा विसर्जन के दौरान निगम के आला अधिकारी व कोलकाता पुलिस के अधिकारी भी मौजूद थे. खुद मेयर फिरहाद हकीम ने भी गंगा घाटों का जायजा लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GANESH MAHTO

लेखक के बारे में

By GANESH MAHTO

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola