महुआ मोइत्रा पर भड़कीं काकोली घोष, बोलीं- बंगाल की जनता आपके खिलाफ

Author Ashish Jha
Updated:
विज्ञापन

महुआ मोइत्रा और काकोली घोष

Mahua Moitra: टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा के बागी सांसदों पर दिए बयान के बाद काकोली घोष ने पलटवार करते हुए उनके नैरेटिव और राजनीति पर सवाल उठाए हैं.

विज्ञापन

Mahua Moitra: कोलकाता. पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस और बागी नेताओं के बीच चल रही खींचतान कम होने का नाम नहीं ले रही है. पार्टी की बागी सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने सीनियर टीएमसी लीडर महुआ मोइत्रा के बयान पर तीखा पलटवार किया है. काकोली घोष ने महुआ मोइत्रा के उस बयान पर पलटवार किया है, जिसमें उन्होंने बागी सांसदों के सियासी भविष्य पर सवाल उठाए थे. काकोली घोष ने कहा कि बंगाल की जनता टीएमसी की राजनीति और उनके नैरेटिव को नकार चुकी है.

‘जनता आपकी अराजकता के खिलाफ…’

तृणमूल कांग्रेस की बागी सांसद काकोली घोष ने कहा- यह सिर्फ आपकी मनगढ़ंत सोच है. आप अजीब और हकीकत से दूर वाली सोच में जी रही हैं. बंगाल की जनता ने आपको हरा दिया है और उनका जनादेश साफ तौर पर आपकी अराजकता के खिलाफ है. कोई भी आपको या आपकी बातों को स्वीकार नहीं कर रहा है. काकोली घोष की प्रतिक्रिया ने साफ कर दिया है कि टीएमसी के बागी नेताओं और पार्टी नेतृत्व के बीच सियासी टकराव अभी थमने वाला नहीं है.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

महुआ मोइत्रा ने क्या कहा था

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्र ने मीडिया से बात करते हुए कहा था- बीजेपी ने इन लोगों को डीलिमिटेशन बिल पास करने के लिए लिया है. बीजेपी यह बिल पास करने के लिए बहुत उतावली हुई है. डीलिमिटेशन बिल पास हो जाने के बाद इन सांसदों को जैसे लिया गया है, वैसे ही फेंक दिया जाएगा. उसके बाद न ये हमारे टिकट पर कभी जीत सकेंगे और न बीजेपी उनको कभी टिकट देगी. उनके राजनीतिक करियर खत्म हो चुका है.

Also Read: कल्याण बनर्जी पर अब ममता बनर्जी को भरोसा नहीं, इस वकील को सौंप रही पार्टी का केस

विज्ञापन
आशीष झा

लेखक के बारे में

By आशीष झा

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola