ePaper

आरजी कर अस्पताल के दो पूर्व अधिकारियों से पूछताछ

Updated at : 27 Aug 2024 1:42 AM (IST)
विज्ञापन
आरजी कर अस्पताल के दो पूर्व अधिकारियों से पूछताछ

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआइ) के अधिकारियों ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में सोमवार को संस्थान के पूर्व चिकित्सा अधीक्षक एवं उपप्राचार्य संजय वशिष्ठ तथा अस्पताल के फॉरेंसिक मेडिसिन विभाग के डिमॉन्सट्रेटर देवाशीष सोम से पूछताछ की.

विज्ञापन

कोलकाता. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआइ) के अधिकारियों ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में सोमवार को संस्थान के पूर्व चिकित्सा अधीक्षक एवं उपप्राचार्य संजय वशिष्ठ तथा अस्पताल के फॉरेंसिक मेडिसिन विभाग के डिमॉन्सट्रेटर देवाशीष सोम से पूछताछ की. सीबीआइ सूत्रों का कहना है कि इन दोनों अधिकारियों पर वित्तीय अनियमितता को लेकर जो आरोप लगे हैं, उससे जुड़े कुछ सबूतों को लेकर उनसे पूछताछ की गयी. बताया जा रहा है कि अस्पताल के पूर्व उपाधीक्षक अख्तर अली ने अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष पर आर्थिक धोखाधड़ी का आरोप लगाया था. सीबीआइ मामले की जांच कर रही है. जांच एजेंसी ने रविवार को डॉ घोष के आवास पर छापेमारी की थी. उनकी तरफ से शिकायत दर्ज करायी गयी थी कि संदीप घोष कई तरह के आर्थिक धोखाधड़ी में शामिल हैं. इससे जुड़े सबूत उनके पास मौजूद हैं. इसके बाद अदालत के निर्देश पर सीबीआइ ने संदीप घोष के अलावा उनके साथ इस धोखाधड़ी में शामिल अस्पताल के पूर्व अधिकारियों के खिलाफ जांच शुरू की. शिकायत में बताया गया था कि घोष ने अस्पताल के प्राचार्य के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान अपने सहयोगियों के साथ मिलकर स्वास्थ्य विभाग और कॉलेज काउंसिल की अनुमति के बिना फूड स्टॉल, कैफे, कैंटीन और मूत्रालय के निर्माण के लिए टेंडर जारी किया था. शुरुआती जांच में सामने आया कि अस्पताल के तीन पूर्व व्यापारियों को अवैध ठेके मिले थे. इसके बाद रविवार को शहर के कई जगहों पर सीबीआइ ने जांच अभियान चलाया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola