75.14 लाख का सोना जब्त, तीन पकड़े गये
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 Aug 2024 1:15 AM
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) दक्षिण बंगाल सीमांत के अंतर्गत 73वीं बटालियन की सीमा चौकी इंडिया-एक के जवानों ने मुर्शिदाबाद स्थित सीमावर्ती इलाके में सोने की तस्करी को विफल कर तीन तस्करों को पकड़ा और उनके पास से सोने के दो बिस्कुट बरामद किये.
कोलकाता. सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) दक्षिण बंगाल सीमांत के अंतर्गत 73वीं बटालियन की सीमा चौकी इंडिया-एक के जवानों ने मुर्शिदाबाद स्थित सीमावर्ती इलाके में सोने की तस्करी को विफल कर तीन तस्करों को पकड़ा और उनके पास से सोने के दो बिस्कुट बरामद किये. घटना शुक्रवार की है. सोने के बिस्कुटों का वजन करीब 1.1 किलोग्राम है और कीमत करीब 75.14 लाख रुपये. आरोपी सोने के बिस्कुटों को ट्रैक्टर के एक पहिये के एक्सल हब के दायीं ओर छिपा कर बांग्लादेश से भारत में लाये थे. आरोपियों और जब्त सोने को कस्टम्स को सौंप दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










