ePaper

सीबीआइ ने संजय राय की बाइक को कब्जे में लिया

Updated at : 24 Aug 2024 11:14 PM (IST)
विज्ञापन
सीबीआइ ने संजय राय की बाइक को कब्जे में लिया

आरजी कर की घटना में गिरफ्तार सिविक वॉलंटियर संजय राय की बाइक कोलकाता पुलिस ने जब्त की थी, जिसे अब सीबीआइ ने अपने कब्जे में ले लिया है. शनिवार को मोटरसाइकिल को सॉल्टलेक स्थित सीजीओ कॉम्प्लेक्स लाया गया. बाइक की फॉरेंसिक जांच करायी जा सकती है. आरोपी इसी बाइक से वारदात वाले दिन आरजी कर मेडिकल कॉलेज पहुंचा था. मोटरसाइकिल पर ‘केपी’ (कोलकाता पुलिस) लिखा स्टिकर लगा है.

विज्ञापन

कोलकाता.

आरजी कर की घटना में गिरफ्तार सिविक वॉलंटियर संजय राय की बाइक कोलकाता पुलिस ने जब्त की थी, जिसे अब सीबीआइ ने अपने कब्जे में ले लिया है. शनिवार को मोटरसाइकिल को सॉल्टलेक स्थित सीजीओ कॉम्प्लेक्स लाया गया. बाइक की फॉरेंसिक जांच करायी जा सकती है. आरोपी इसी बाइक से वारदात वाले दिन आरजी कर मेडिकल कॉलेज पहुंचा था. मोटरसाइकिल पर ‘केपी’ (कोलकाता पुलिस) लिखा स्टिकर लगा है. एक सिविक वॉलंटियर होने के बावजूद उसे पुलिस की मोटरसाइकिल इस्तेमाल की इजाजत कैसे मिली, यह भी जांच का विषय है.

सूत्रों के अनुसार, सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग की जांच में पता चला कि आठ अगस्त की रात करीब 11 बजे आरोपी इसी बाइक से अस्पताल परिसर में आया था. वहां से रात लगभग 11.30 बजे चला गया. बाद में फिर उसी बाइक से अस्पताल आते-जाते दिखा. जब कोलकाता पुलिस इस मामले की जांच कर रही थी, तो उसने आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले थे. ताकि पता लगाया जा सके कि संजय कहां-कहां गया था. इधर, जांच के बाबत सीबीआइ अधिकारी रोजाना ही आरजी कर अस्पताल जा रहे हैं. शनिवार को भी अधिकारियों की एक टीम वहां गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola