जोधपुर पार्क बाजार में लगी आग, बुझाने में दमकलकर्मी पड़ा बीमार

Published by : GANESH MAHTO Updated At : 09 Oct 2025 1:20 AM

विज्ञापन

आग बुझाने के दौरान अनिल पाल (50) नामक एक दमकलकर्मी बीमार पड़ गये.

विज्ञापन

कोलकाता. दक्षिण कोलकाता के जोधपुर पार्क बाजार में आग लगने से वहां कुछ समय के लिए अफरातफरी की स्थिति व्याप्त हो गयी. आग बुधवार दोपहर 3.15 बजे के करीब लगी थी. खबर पाकर दमकल की तीन गाड़ियों के साथ दमकलकर्मी वहां पहुंचे और आग बुझाने में जुट गये. आग बुझाने के दौरान अनिल पाल (50) नामक एक दमकलकर्मी बीमार पड़ गये. तुरंत उन्हें स्थानीय एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इधर, खबर पाकर लेक थाने की पुलिस भी वहां पहुंची और बाजार के आसपास रहनेवाले लोगों को वहां से सुरक्षित जगह पर पहुंचा दिया. इधर, तीन गाड़ियों के साथ दमकलकर्मियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया. इस घटना में बाजार में कई दुकानों को भारी नुकसान पहुंचा है. आग कैसे लगी, इससे जुड़े कारण का पता लगाने की कोशिश की जा रही है. बाजार की स्थिति को देखकर दमकलकर्मियों का प्राथमिक अनुमान है कि आग किसी दुकान के भीतर शॉट सर्किट के कारण लगी होगी. इस घटना के कारण काफी देर तक लोग आतंकित थे. धीरे-धीरे स्थिति सामान्य कर ली गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GANESH MAHTO

लेखक के बारे में

By GANESH MAHTO

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola