ePaper

CV Ananda Bose : चुनाव से पहले नंदीग्राम में बीजेपी कार्यकर्ता की 'हत्या', राज्यपाल ने राज्य की आलोचना करते हुए मांगी रिपोर्ट

Updated at : 24 May 2024 2:44 PM (IST)
विज्ञापन
CV Ananda Bose : चुनाव से पहले नंदीग्राम में बीजेपी कार्यकर्ता की 'हत्या', राज्यपाल ने राज्य की आलोचना करते हुए मांगी रिपोर्ट

CV Ananda Bose : राज्य प्रशासन के सूत्रों के मुताबिक पूरे देश के साथ इस राज्य में भी लोकसभा चुनाव हो रहे हैं. चुनाव खत्म होने तक कानून-व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी चुनाव आयोग की है. तो पुलिस-प्रशासन ने अब तक आरोपियों के खिलाफ क्या कार्रवाई की.

विज्ञापन

CV Ananda Bose : पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम में बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या के मामले में राज्य सरकार की ओर से क्या कदम उठाए गए है इसे लेकर राज्यपाल सीवी आनंद बोस (CV Ananda Bose) ने एक रिपोर्ट मांगी है. चुनाव से पहले राज्यपाल ने नंदीग्राम में हुई हत्या की जांच शुरु कराई है. राजभवन से मिली जानकारी के आधार पर राज्य सरकार को एक रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है जिसमें बताया गया है कि राज्य प्रशासन ने आरोपियों के खिलाफ क्या कदम उठाए हैं.

चुनाव खत्म होने तक कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी आयोग की

हालांकि, राज्य प्रशासन के सूत्रों के मुताबिक पूरे देश के साथ इस राज्य में भी लोकसभा चुनाव हो रहे हैं. चुनाव खत्म होने तक कानून-व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी चुनाव आयोग की है. तो पुलिस-प्रशासन ने अब तक आरोपियों के खिलाफ क्या कार्रवाई की. यह तो आयोग ही बता सकता है कि नबन्ना या राज्य प्रशासन नहीं. हालांकि, तृणमूल ने दावा किया कि वे इस घटना में शामिल नहीं हैं. स्थानीय नेता शेख सुफियान का दावा है कि बीजेपी में नए और पुराने के बीच जबरदस्त लड़ाई चल रही है. उस लड़ाई का शिकार रतिबाला बनीं. सुफियान ने इस घटना के लिए शुभेंदु अधिकारी को जिम्मेदार ठहराया है.

ममताबनर्जी पर आपत्ति जनक टिप्पणी करने वाले पूर्व जस्टिस अभिजीत गांगुली को शोकॉज

राज्यपाल सीवी आनंद बोस इस वक्त दिल्ली में

गौरतलब है कि छेड़छाड़ के आरोप के चलते राज्यपाल सीवी आनंद बोस इस वक्त दिल्ली में हैं. शुक्रवार सुबह राज्य के पूर्व राज्यपाल और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात की. हालांकि, सीवी आनंद बोस ने यह स्पष्ट नहीं किया कि उन्होंने उपराष्ट्रपति से क्या चर्चा की है. हालांकि नंदीग्राम मामले में राज्य सरकार से राज्यपाल ने रिपोर्ट तलब किया है.

Mamata Banerjee : लोकसभा चुनाव खत्म होने से पहले ममता बनर्जी ने की घोषणा, अगर I.N.D.I‌.A जीतता है तो तृणमूल बाहर से करेंगी समर्थन

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola