एस्कॉर्ट सर्विस देने के नाम पर ठगी, तीन आरोपी अरेस्ट

कसबा इलाके में स्थित एक मॉल के पास किराये के कमरे में फर्जी कॉल सेंटर खोल कर एस्कॉर्ट सर्विस देने के नाम पर महिला बनकर लोगों को ठगनेवाले गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
तीनों आरोपी झारखंड के हजारीबाग के निवासी
संवाददाता, कोलकाता
महानगर के कसबा इलाके में स्थित एक मॉल के पास किराये के कमरे में फर्जी कॉल सेंटर खोल कर एस्कॉर्ट सर्विस देने के नाम पर महिला बनकर लोगों को ठगनेवाले गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पकड़े गये आरोपियों के नाम विकास कुमार, विकास साव और विक्रम कुमार हैं. तीनों झारखंड के हजारीबाग के रहनेवाले बताये गये हैं. इनके पास से मोबाइल फोन सहित अन्य सामान बरामद किये गये हैं.
क्या है मामला : पुलिस के अनुसार उन्हें गृह मंत्रालय के पोर्टल से गुप्त सूचना मिली थी कि कसबा इलाके के एक कॉल सेंटर से विभिन्न राज्यों के लोगों को फोन कर ठगी की जा रही है.
इस जानकारी के बाद कोलकाता पुलिस के साइबर क्राइम थाने के अधिकारियों ने कसबा में एक मॉल के निकट स्थित एक कॉल सेंटर में छापामारी की. इस दौरान वहां से तीन युवकों को पकड़ा गया. उनसे पूछताछ में पता चला कि ये लोग एस्कॉर्ट सर्विस देने के नाम पर लोगों से मोटी रकम ठगते थे. खासतौर पर ये लोग सॉफ्टवेयर की मदद से महिला की आवाज निकाल कर विभिन्न राज्यों में लोगों को फोन करते थे. इसके बाद उन्हें एस्कॉर्ट सर्विस देने के नाम पर उनसे हजारों ठग लेते थे. इनसे पूछताछ कर पुलिस उनके अन्य साथियों की तलाश कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




