ePaper

दक्षिण बंगाल में नौ सितंबर को भारी बारिश की संभावना

Updated at : 07 Sep 2024 1:29 AM (IST)
विज्ञापन
दक्षिण बंगाल में नौ सितंबर को भारी बारिश की संभावना

पश्चिम बंगाल के दक्षिणी हिस्सों में नौ सितंबर से भारी बारिश की संभावना है.मौसम विभाग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.

विज्ञापन

कोलकाता. पश्चिम बंगाल के दक्षिणी हिस्सों में नौ सितंबर से भारी बारिश की संभावना है.मौसम विभाग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. मौसम विभाग ने बताया कि बंगाल की खाड़ी के उत्तर में बना कम दबाव का क्षेत्र, उत्तर की ओर बढ़ने और बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पूर्व तथा पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों में इसके अवदाब क्षेत्र में बदलने की संभावना है. मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पूर्वी और पश्चिम मेदिनीपुर, उत्तर और दक्षिण 24 परगना तथा झाड़ग्राम जिले में नौ और 10 सितंबर को भारी बारिश की संभावना है. इसमें कहा गया है कि दक्षिण बंगाल के अन्य जिलों में भी इस अवधि के दौरान हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने मछुआरों को 8-10 सितंबर तक पश्चिम बंगाल-ओड़िशा के तटों पर न जाने की सलाह दी है क्योंकि इस दौरान 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जो कभी-कभी 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक भी पहुंच सकती हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola