ePaper

किले में तब्दील हुआ सेंट्रल कोलकाता

Updated at : 09 Sep 2024 1:33 AM (IST)
विज्ञापन
किले में तब्दील हुआ सेंट्रल कोलकाता

आरजी कर में हुई घटना की जांच में लापरवाही बरतने एवं सबूतों को मिटाने का आरोप लगाकर कोलकाता पुलिस आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर सोमवार को वाममोर्चा ने लालबाजार अभियान का आह्वान किया है.

विज्ञापन

आरजी कार कांड. आज वाममोर्चा का लालबाजार अभियान, पुलिस सावधान

दो हजार से अधिक पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात

संवाददाता, कोलकाताआरजी कर में हुई घटना की जांच में लापरवाही बरतने एवं सबूतों को मिटाने का आरोप लगाकर कोलकाता पुलिस आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर सोमवार को वाममोर्चा ने लालबाजार अभियान का आह्वान किया है. इसके मद्देनजर मध्य कोलकाता की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है. पुलिस मुख्यालय के आसपास रविवार दोपहर से ही सड़क किनारे मौजूद पेड़ों की टहनियों को छांटकर सीसीटीवी कैमरे लगाये गये. साथ ही ऊंचे-ऊंचे बैरिकेड भी लगा दिये गये. पुलिस का कहना है कि उन्हें सूचना मिली है कि इस अभियान की आड़ में कुछ लोग अशांति फैलाने की कोशिश कर सकते हैं. इसके चलते ही सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किये गये हैं. मध्य कोलकाता में दो हजार से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया जायेगा. ज्वाइंट सीपी से डिप्टी कमिश्नर रैंक के अधिकारियों को सुरक्षा की ड्यूटी में तैनात किया गया है. महिला पुलिसकर्मी भी मुस्तैद रहेंगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola