Vidhan Sabha Session : विधानसभा में हंगामा, भाजपा ने किया वाॅकआउट तो तृणमूल ने कहा..

Updated at : 29 Jul 2024 1:12 PM (IST)
विज्ञापन
Vidhan Sabha Session : विधानसभा में हंगामा, भाजपा ने किया वाॅकआउट तो तृणमूल ने कहा..

Vidhan Sabha Session : नीति आयोग की घटना और मुख्यमंत्री की शिकायत को लेकर सोमवार को तृणमूल विधायक मानस भुइयां ने विधानसभा में निंदा प्रस्ताव पेश किया.जिसे सुनकर बीजेपी विधायकों ने विरोध जताया.

विज्ञापन

Vidhan Sabha Session : नीति आयोग की बैठक के दौरान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) का माइक्रोफोन बंद करने के विरोध में तृणमूल ने सोमवार को विधानसभा में निंदा प्रस्ताव लाना चाहती थी. तृणमूल विधायक निंदा प्रस्ताव पर चर्चा चाहते थे लेकिन इसके विरोध में बीजेपी विधायकों ने वॉकआउट कर दिया. वे विधानसभा के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं. सत्ता विरोधी नारे लग रहे हैं.

क्या है मामला

नीति आयोग की घटना और मुख्यमंत्री की शिकायत पर सोमवार को तृणमूल विधायक मानस भुइयां ने विधानसभा में निंदा प्रस्ताव पेश किया. जिस पर बीजेपी विधायकों ने विरोध जताया. विधायक शिखा चटर्जी ने कहा, यह सोच-समझकर बनाया गया झूठ है. हमें यह प्रस्ताव स्वीकार नहीं है. भाजपा का कहना है कि ममता बनर्जी बैठक से बाहर आईं और झूठ बोला है. उन्हें बोलने के लिए पांच मिनट का समय दिया गया था. बीजेपी ने विरोध जताते हुए वॉकआउट कर दिया. बीजेपी विधायकों ने बाहर जाकर नारेबाजी की.

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने की ममता बनर्जी की आलोचना

भाजपा ने किया वाॅकआउट

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक शंकर घोष ने नोटिस का विरोध करते हुए कहा कि बैठक से बाहर आने के बाद ममता बनर्जी ने पत्रकारों से जो कहा था, उस पर विधानसभा में आधिकारिक रूप से चर्चा नहीं की जा सकती है.उन्होंने कहा कि ममता ने जो कुछ भी कहा वह आधिकारिक नहीं था क्योंकि उन्होंने नीति आयोग की आधिकारिक बैठक के बाहर यह बात कही थी.बाद में, भाजपा के विधायक सदन से बहिर्गमन कर गये.

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी ने ऐसा क्या कहा दिया कि बांग्लादेश को आया गुस्सा..

भाजपा विधायक ने कहा, विधानसभा में चल रहा है नाटक

स्पीकर दोनों ही पक्ष से तीन-तीन विधायकों को बोलने का मौका दिया. लेकिन भाजपा विधायक विधानसभा में विरोध जताते हुए वाकआउट कर गए. बाहर संवाददाताओं से बातचीत करते हुए घोष ने कहा कि मुख्यमंत्री झूठ बोलने में माहिर हैं. नीति आयोग की बैठक से निकल कर उन्होंने जो कुछ कहा था, वह सही नहीं है. एक बयान जारी कर बता दिया गया था. यह सब वह नाटक कर रही थीं. उन्होंने कहा कि राज्य के मंत्री फिरहाद हकीम ने जो बयान दिया था, उस पर विधानसभा में चर्चा की अनुमति नहीं मिलती है, वहीं मुख्यमंत्री के नाटक को लेकर चर्चा की मांग की जा रही है.

ईडी ने संदेशखाली के बादशाह शाहजहां शेख के भाई सिराज समेत तीन को भेजा नोटिस

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola