बिहार में बाढ़ की वजह से ट्रेन हुई रद्द, वंदे भारत से ओडिशा जाना भी मुश्किल

Bihar Flood: बिहार में बाढ़ की वजह से कोलकाता से भागलपुर के बीच चलने वाली ट्रेन को रद्द कर दिया गया है. राउरकेला जाने वाली वंदे भारत तो 4 दिन नहीं चलेगी.
Table of Contents
Bihar Flood|Indian Railways|Trains Cancel|बिहार के भागलपुर जिले में आई बाढ़ की वजह से पश्चिम बंगाल से बिहार के बीच चलने वाली ट्रेन को रद्द कर दिया गया है. इसकी वजह से कोलकाता से भागलपुर जाने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. इसी बीच, कोलकाता से ओडिशा के राउरकेला जाना भी रेल यात्रियों के लिए मुश्किल हो गया है.
कोलकाता से भागलपुर जाने वालों की मुश्किलें बढ़ीं
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से ट्रेन से जो लोग बिहार के भागलपुर जाना चाहते हैं, उनको यात्रा करने से पहले एक बार इस खबर को पढ़ लेना चाहिए. कहीं आपकी भी ट्रेन रद्द तो नहीं हो गई. रेलवे की ओर से जानकारी दी गई है कि सोमवार (23 सितंबर) को हावड़ा से जमालपुर तक चलने वाली ट्रेन को रद्द कर दिया गया है.
हावड़ा-जमालपुर कविगुरु एक्सप्रेस को रेलवे ने किया रद्द
रेलवे की ओर से कहा गया है कि जमालपुर-भागलपुर रेलखंड के सुल्तानगंज और रतनपुर स्टेशनों के बीच पुल संख्या 195 के ग्रिडर तक बाढ़ का पानी पहुंच गया है. इसकी वजह से इस रूट पर ट्रेन सेवा प्रभावित हुई है. इस बाबत सोमवार को हावड़ा-जमालपुर कविगुरु एक्सप्रेस दोनों ओर से रद्द रहेंगी.
25 से 28 तक रद्द रहेगी हावड़ा-राउरकेला वंदे भारत एक्सप्रेस
उधर, दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर डिवीजन में विकास कार्यों के मद्देनजर हावड़ा स्टेशन से ओडिशा के राउरकेला शहर के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को रद्द करक दिया गया है. दक्षिण पूर्व रेलवे ने कहा है कि 20871 हावड़ा-राउरकेला-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन दोनों ओर से 25 सितंबर, 26 ,सितंबर, 27 सितंबर और 28 सितंबर को रद्द रहेगी.
Also Read
Indian Railways: रांची से चलने वाली ये ट्रेनें रद्द, पटना-रांची जनशताब्दी का मार्ग बदला
Train News : जब एक ही लाइन पर आ गई लोकल ट्रेन और वंदे भारत ! वायरल वीडियो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




