अमित शाह का बड़ा ऐलान- बंगाल में घुसपैठ और मवेशी तस्करी पर अब परमानेंट ब्रेक, अपराधी जायेंगे जेल

Published by :Mithilesh Jha
Published at :08 May 2026 9:55 PM (IST)
विज्ञापन
Amit Shah Kolkata Speech West Bengal News Today BJP Government

विधायक दल की बैठक को संबोधित करते अमित शाह.

Amit Shah Kolkata Speech: कोलकाता में अमित शाह ने शुभेंदु अधिकारी को विधायक दल का नेता घोषित करने के बाद बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि अब बंगाल में घुसपैठ और तस्करी नामुमकिन होगी. अपराधियों का राज खत्म होगा और सोनार बांग्ला का सपना पूरा होगा.

विज्ञापन

Amit Shah Kolkata Speech: पश्चिम बंगाल में ‘महापरिवर्तन’ के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य की सुरक्षा और भविष्य को लेकर बेहद कड़ा संदेश दिया है. शुक्रवार को कोलकाता में भाजपा विधायक दल की बैठक को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि अब बंगाल में ‘सिंडिकेट राज’ और ‘घुसपैठ’ के दिन लद चुके हैं.

श्यामा प्रसाद की वैचारिक यात्रा की ऐतिहासिक परिणति

केंद्रीय गृह मंत्री ने घोषणा की कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार के कार्यभार संभालते ही सीमा पार से होने वाली घुसपैठ और मवेशियों की तस्करी नामुमकिन हो जायेगी. शाह ने इस जीत को केवल एक चुनावी कामयाबी नहीं, बल्कि 1950 में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा शुरू की गयी वैचारिक यात्रा की ऐतिहासिक परिणति बताया.

ध्रुवीकरण नहीं, राष्ट्रीय सुरक्षा है प्राथमिकता : शाह

अमित शाह ने घुसपैठ के मुद्दे पर कहा कि बंगाल की नयी सरकार देश के हर घुसपैठिये की पहचान करेगी और उन्हें बाहर का रास्ता दिखायेगी. यह जीत भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा की सबसे बड़ी खामी को दूर करने वाली है. अब न घुसपैठ होगी और न ही गौ-तस्करी. जो इसे ध्रुवीकरण कहते हैं, वे गलत हैं. यह पूरी तरह से देश की सुरक्षा का मामला है.

इसे भी पढ़ें : अमित शाह का ममता बनर्जी पर बड़ा तंज, कहा- शुभेंदु दा ने घर में घुसकर हराया, विपक्ष की ‘शेरनी’ अब ‘भीगी बिल्ली’

ममता राज पर कड़ा प्रहार- अपराधी ही बन गये थे नेता

निवर्तमान तृणमूल सरकार पर हमला बोलते हुए अमित शाह ने कहा कि पिछले 15 वर्षों में बंगाल ने केवल विनाश देखा है. ममता बनर्जी के शासन में ‘प्रशासन का राजनीतिकरण’ और ‘राजनीति का अपराधीकरण’ हुआ. अपराधी खुद नेता बन गये थे, जिससे सुशासन की संभावना खत्म हो गयी थी.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

अभिशाप से मुक्ति और डबल इंजन की रफ्तार का वादा

अमित शाह ने गुंडागर्दी, हिंसा, सिंडिकेट, भ्रष्टाचार और कट मनी को बंगाल का अभिशाप बताया. उन्होंने भरोसा दिलाया कि नये मुख्यमंत्री के कार्यभार संभालने के कुछ महीनों के भीतर ये सब समाप्त हो जायेगा. उन्होंने कहा कि अब ‘गंगोत्री से गंगासागर’ तक भाजपा की सरकार है. जो विकास कार्य मोदी जी के विरोध के कारण रोके गये थे, अब वे ‘डबल इंजन’ की रफ्तार से दौड़ेंगे.

इसे भी पढ़ें : शुभेंदु अधिकारी ने पेश किया सरकार बनाने का दावा, कहा- बंगाल से डर का युग खत्म, अब न्याय होगा

सोनार बांग्ला का सपना अब होगा हकीकत

केंद्रीय गृह मंत्री ने नवनिर्वाचित विधायकों को उनके दायित्वों की याद दिलायी और संदेशखाली की रेखा पात्रा जैसी महिला विधायकों का विशेष जिक्र किया. शाह ने संकल्प लिया कि भविष्य में बंगाल के चुनावों में हिंसा या धांधली की एक भी घटना नहीं होने दी जायेगी. उन्होंने राहुल गांधी के ईवीएम वाले बयानों को हार छिपाने का बहाना बताया.

इसे भी पढ़ें : भाजपा में ही है असली लोकतंत्र, मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद शुभेंदु अधिकारी का पहला बयान, टीएमसी पर साधा निशाना

Amit Shah Kolkata Speech: बंगाल का होगा सांस्कृतिक पुनरुत्थान

अमित शाह ने वादा किया कि साहित्य, शिक्षा और कला के क्षेत्र में बंगाल फिर से भारत का सांस्कृतिक चेहरा बनेगा. 100 साल से जो सोनार बांग्ला का सपना देखा जा रहा था, उसे पूरा करने की जिम्मेदारी अब भाजपा की है.

इसे भी पढ़ें

बीजेपी सरकार का शपथ कल : 16 घंटे जाम रहेगा कोलकाता, पीएम मोदी के दौरे से पहले ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री बनेंगे, विधायकों ने चुना अपना नेता, अमित शाह ने की घोषणा

ममता बनर्जी को धूल चटाने के बाद शुभेंदु अधिकारी का 60 फीसदी वोट और 100 साल तक सरकार का दावा

शुभेंदु अधिकारी की कैबिनेट में दिलीप घोष और अग्निमित्रा पॉल डिप्टी चीफ मिनिस्टर! बंगाल में संभावित मंत्रियों की लिस्ट वायरल

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola