जीटीए के सभी स्कूल अनिश्चितकाल के लिए बंद

Published by : SANDIP TIWARI Updated At : 19 Dec 2025 1:00 AM

विज्ञापन

उत्तर बंगाल के पहाड़ी क्षेत्र की संयुक्त माध्यमिक शिक्षक संगठन ने गुरुवार से इस बंद की घोषणा की है.

विज्ञापन

कोलकाता. गोरखालैंड टेरिटोरियल एडमिनिस्ट्रेशन (जीटीए) के अंतर्गत चलने वाले स्कूल अनिश्चितकाल के लिए बंद हो गये हैं. कलकत्ता हाइकोर्ट ने नियुक्ति में अनियमितता के मामले में बुधवार को जीटीए क्षेत्र के स्कूलों के 313 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द कर दी थीं.उत्तर बंगाल के पहाड़ी क्षेत्र की संयुक्त माध्यमिक शिक्षक संगठन ने गुरुवार से इस बंद की घोषणा की है. संगठन के महासचिव संतोष खड़का ने बताया कि यदि स्कूलों में वार्षिक परीक्षा चल रही हो या परिणाम घोषित होने की तिथि तय हो तो उसे भी स्थगित रखा जायेगा. वहीं जीटीए प्रमुख अनीत थापा ने कहा कि किसी को निराश नहीं होने दिया जायेगा. इन शिक्षकों को न्याय दिलाने के लिए जहां जाना होगा वहां जाऊंगा. उल्लेखनीय है कि बुधवार को कलकत्ता हाइकोर्ट के शिक्षकों की नौकरी रद्द करने के फैसले की खबर पहाड़ में पहुंचते ही विभिन्न क्षेत्रों में तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली है. इसके बाद दार्जिलिंग और कालिम्पोंग में जीटीए के अधीन सभी सरकारी स्कूलों में अनिश्चितकालीन बंद का आह्वान संयुक्त माध्यमिक शिक्षक संगठन की ओर से किया गया है. वहीं, दार्जिलिंग में गुरुवार को एक रैली भी निकाली गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANDIP TIWARI

लेखक के बारे में

By SANDIP TIWARI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola