अधीर बिहार चुनाव के पर्यवेक्षक नियुक्त
Published by : GANESH MAHTO Updated At : 06 Oct 2025 12:43 AM
Murshidabad: Congress leader and candidate Adhir Ranjan Chowdhury addresses a press conference at Berhampore Congress Bhavan, ahead of the upcoming Lok Sabha election, in Murshidabad district, Wednesday, April 3, 2024. (PTI Photo) (PTI04_03_2024_000327B)
अधीर के साथ राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भी पर्यवेक्षक बनाया गया है.
कोलकाता. कांग्रेस आलाकमान ने शनिवार की शाम एक बयान जारी कर बताया कि बंगाल से पूर्व सांसद और पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी को आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी दी गयी है. चुनाव से पहले वह बिहार कांग्रेस के लि वहां के हालात का जायजा लेंगे और केंद्रीय नेतृत्व को रिपोर्ट सौंपेंगे. अधीर के साथ राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भी पर्यवेक्षक बनाया गया है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शुभंकर सरकार और सांसद ईशा खान चौधरी समेत कुल 19 लोगों को बिहार चुनाव में जिला-आधारित चुनाव पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी दी गयी है. गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद अब नयी जिम्मेदारी मिलने से अधीर चौधरी फिर से सक्रिय भूमिका में नजर आयेंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










