चोरी के आरोप में किशोर को सिगरेट से दागा
Updated at : 14 Feb 2024 8:10 PM (IST)
विज्ञापन

हावड़ा. एक मकान में बिजली मिस्त्री के सहायक के तौर पर काम करने पहुंचे किशोर को चोरी के आरोप में बेरहमी से पीटा गया और सिगरेट से दागा गया. घटना बेलूड़ के जाजोरिया गार्डेन इलाके की है. पीटने व जलाने का आरोप यहां रहनेवाले एक परिवार के चार सदस्यों पर है. पीड़ित किशोर की मां […]
विज्ञापन
हावड़ा. एक मकान में बिजली मिस्त्री के सहायक के तौर पर काम करने पहुंचे किशोर को चोरी के आरोप में बेरहमी से पीटा गया और सिगरेट से दागा गया. घटना बेलूड़ के जाजोरिया गार्डेन इलाके की है. पीटने व जलाने का आरोप यहां रहनेवाले एक परिवार के चार सदस्यों पर है. पीड़ित किशोर की मां ने घटना की शिकायत थाने में दर्ज करायी है. हालांकि पुलिस का कहना है कि वह मामले की जांच कर रही है.
क्या है घटना : सोमवार दोपहर एक किशोर बतौर सहायक काम करने गया था. इस दौरान घर से एक मोबाइल गुम हो गया. चोरी का आरोप लगाते हुए परिवार के सदस्य किशोर को पीटने लगे. गुस्सा यहीं खत्म नहीं हुआ.
सिगरेट से भी जलाया गया व साथ ही लाइटर से भी जलाने की कोशिश की गयी. शाम होने के बाद किशोर घर पहुंचा, लेकिन किसी को कुछ नहीं बताया. मंगलवार सुबह पीठ व हाथ पर जलने का निशान देख कर मां ने पूछताछ शुरू की, तब किशोर ने घटना की पूरी जानकारी माता-पिता को दी. शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




