मदन की गिरफ्तारी तय थी, सभी दोषी हों गिरफ्तार: भाजपा

कोलकाता. भाजपा ने सारधा मामले में मदन मित्रा की गिरफ्तारी को तय बताते हुए कहा है कि इस मामले से जुड़े सभी दोषियों को गिरफ्तार किया जाना चाहिए. भाजपा सांसद बाबुल सुप्रिय ने कहा कि कौन गिरफ्तार हो रहा है, वह महत्वपूर्ण नहीं, बल्कि इस मामले से जुड़े सभी दोषियों की गिरफ्तारी होनी चाहिए. जनता […]
कोलकाता. भाजपा ने सारधा मामले में मदन मित्रा की गिरफ्तारी को तय बताते हुए कहा है कि इस मामले से जुड़े सभी दोषियों को गिरफ्तार किया जाना चाहिए. भाजपा सांसद बाबुल सुप्रिय ने कहा कि कौन गिरफ्तार हो रहा है, वह महत्वपूर्ण नहीं, बल्कि इस मामले से जुड़े सभी दोषियों की गिरफ्तारी होनी चाहिए. जनता का पैसा लौटाया जाना चाहिए. भाजपा सांसद एसएस अहलुवालिया ने कहा कि मदन मित्रा की गिरफ्तारी होगी, यह हर कोई जानता था. तृणमूल जबरन पूरे मामले को राजनीतिक षड्यंत्र करार देने की कोशिश कर रही है. भाजपा के बंगाल के प्रभारी सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि 2014 में भाग मदन भाग, 2015 में भाग मुकुल भाग और 2016 में भाग ममता भाग का उनका नारा सही साबित हो रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




