एक्शन में बंगाल पुलिस, संदेशखाली से शेख शाहजहां का करीबी तृणमूल नेता गिरफ्तार
Published by : Ashish Jha Updated At : 20 May 2026 6:50 AM
बंगाल पुलिस
Sandeshkhali: 2025 में हिंसा की एक घटना में भी उसके खिलाफ मामला है. इन सारे मामलों की पुलिस जांच कर रही है. पुलिस ने बताया कि श्रीदाम हाउली के खिलाफ कई पुराने मामले हैं. उससे पूछताछ की जा रही है.
मुख्य बातें
Sandeshkhali: बशीरहाट. उत्तर 24 परगना के संदेशखाली के प्रभावशाली नेता शेख शाहजहां की गिरफ्तारी के बाद से ही फरार चल रहे उनके करीबी तृणमूल नेता को सोमवार रात गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के मुताबिक, उसका नाम श्रीदाम हाउली (54) है. सोमवार देर रात संदेशखाली थाने की पुलिस ने उसे दबोचा. वह संदेशखाली दो नंबर ब्लॉक के तृणमूल कांग्रेस नेता है. संदेशखाली के चर्चित नेता शेख शाहजहां का खास करीबी माना जाता है.
काफी दिनों से फरार थे तृणमूल नेता श्रीदाम
मालूम हो कि संदेशखाली आंदोलन के दौरान महिलाओं से यौन उत्पीड़न, उनके जमीन हड़पने समेत कई मामलों में मुख्य आरोपी के तौर पर शेख शाहजहां का नाम चर्चा में आया था, जो फिलहाल प्रवर्तन निदेशालय (इडी) और केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के मामलों में न्यायिक हिरासत में जेल में बंद हैं. संदेशखाली आंदोलन के बाद ही उसकी गिरफ्तारी हुई थी. उसके बाद से ही शेख शाहजहां के खास सहयोगी तृणमूल नेता श्रीदाम फरार थे.
पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
तृणमूल नेता पर कई मामले दर्ज
पुलिस के अनुसार, हाउली के खिलाफ इलाके में दंगा लगाने, मारपीट करने, हत्या की कोशिश, महिलाओं से उत्पीड़न तथा सरकारी कामों में बाधा पहुंचाने समेत कई धाराओं के तहत कई मामले दर्ज हैं. उसके खिलाफ संदेशखाली में तीन प्रमुख मामलों में साल 2015 में अवैध तरीके से मछली पालन तालाब (भेड़ी)को दखल करने और इलाके में मारपीट करने का मामला दर्ज है, जिसमें मुख्य आरोपी के तौर पर हाउली का नाम रहा है. इसी तरह से साल 2020 में कोरोना महामारी के दौरान सरकारी निर्देशों की अवहेलना करने और स्थानीय अस्पताल में घुसकर डॉक्टरों व कर्मचारियों पर जानलेवा हमले करने के मामले भी उस पर है.
Also Read: बंगाल उपचुनाव: बेबस पुष्पा यूं ही नहीं झुका, फाल्टा के मोर्चे पर अकेले खड़े थे जहांगीर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Jha
डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










