ePaper

दपूरे : चक्रधरपुर मंडल में एनआइ कार्य के कारण 16 ट्रेनें रद्द, कई के मार्ग में परिवर्तन

Updated at : 07 Sep 2024 1:50 AM (IST)
विज्ञापन
दपूरे  : चक्रधरपुर मंडल में एनआइ कार्य के कारण 16 ट्रेनें रद्द, कई के मार्ग में परिवर्तन

दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में विकास कार्यों को देखते हुए 16 लंबी दूरी की ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, जबकि पांच ट्रेनों के मार्ग, चार ट्रेनों के गंतव्य और प्रस्थान स्टेशनों में परिवर्तन किया गया है.

विज्ञापन

कोलकाता. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में विकास कार्यों को देखते हुए 16 लंबी दूरी की ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, जबकि पांच ट्रेनों के मार्ग, चार ट्रेनों के गंतव्य और प्रस्थान स्टेशनों में परिवर्तन किया गया है. रद्द की गयीं ट्रेनें हावड़ा, टाटानगर, झाड़ग्राम, शालीमार और हटिया स्टेशनों से रवाना होनेवाली थीं. 08133/08134 टाटानगर-गुआ-टाटानगर मेमू स्पेशल (सात से 28 सितंबर), 08152/08151 बरकाकाना-टाटानगर-बरकाकाना पैसेंजर स्पेशल ( सात से 28 सितंबर), 08697/08698 झाड़ग्राम-पुरुलिया-झाड़ग्राम मेमू स्पेशल ( सात से 28 सितंबर तक), 18602/18601 हटिया-टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस (16, 17 और 19 से 28 सितंबर तक), 08145/08146 टाटानगर-राउरकेला-टाटानगर मेमू स्पेशल (16 से 28 सितंबर तक) व 08147/08148 टाटानगर-बादामपहाड़-टाटानगर मेमू स्पेशल (16 से 28 सितंबर तक) को रद्द कर दिया गया है. वहीं, 28 सितंबर को रद्द की गयी ट्रेनों में 18183/18184 टाटानगर-बक्सर-टाटानगर एक्सप्रेस, 08155/08156 टाटानगर-गुआ-टाटानगर पैसेंजर स्पेशल, 12021/12022 हावड़ा-बारबिल-हावड़ा जनशताब्दी एक्सप्रेस, 08123/08124 टाटानगर-बारबिल-टाटानगर पैसेंजर स्पेशल, 08161/08162 टाटानगर-चक्रधरपुर-टाटानगर मेमू स्पेशल, 18113/18114 टाटानगर-बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस, 08196/08195 हटिया-टाटानगर-हटिया मेमू स्पेशल, 12871/22862 हावड़ा-टिटलागढ़/कांतबांजी-हावड़ा एक्सप्रेस हैं, जबकि 22 सितंबर को रद्द की गयीं ट्रेनों में बादामपहाड़-राउरकेला-बादामपहाड़ एक्सप्रेस और 18049/18050 शालीमार-बादामपहाड़-शालीमार एक्सप्रेस शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola