हवाला मामले में भाजपा नेता मुकुल राय से कोलकाता पुलिस ने की पूछताछ
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Jan 2020 1:24 AM
कालीघाट थाने में बयान हुआ रिकॉर्ड कोलकाता : हवाला मामले में नामजद भाजपा नेता मुकुल राय से शनिवार को कालीघाट थाने में पूछताछ की गयी. कोर्ट ने कोलकाता पुलिस को एक मामले में मुकुल राय के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया था. पुलिस के मुताबिक बीते वर्ष हवाला के एक मामले में अदालत […]
कालीघाट थाने में बयान हुआ रिकॉर्ड
कोलकाता : हवाला मामले में नामजद भाजपा नेता मुकुल राय से शनिवार को कालीघाट थाने में पूछताछ की गयी. कोर्ट ने कोलकाता पुलिस को एक मामले में मुकुल राय के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया था. पुलिस के मुताबिक बीते वर्ष हवाला के एक मामले में अदालत के आदेश पर कालीघाट थाने में एफआइआर दर्ज की गयी थी, जिसमें भाजपा नेता मुकुल राय को आरोपी बनाया गया है.
इसके बाद पुलिस ने नोटिस भेजकर उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया था. शनिवार को थाने पहुंचे भाजपा नेता मुकुल राय से कोलकाता पुलिस की विशेष टीम ने घंटे भर पूछताछ की. उनका बयान रिकाॅर्ड किया गया. उनसे हवाला मामले से जुड़े कई सवाल पूछे गये. पूछताछ के दौरान मुकुल समर्थकों ने थाने के बाहर प्रदर्शन किया. इसे देखते हुए थाने के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










