ममताजी आप जीनियस हैं, मुझे ममता दीजिए
Updated at : 23 Dec 2019 2:25 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : महानगर के आइसीसीआर में रविवार को आयोजित डॉक्टर्स एक्सीलेंस अवार्ड 2019 में हिस्सा लेने पहुंचे राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर कटाक्ष किया. राज्यपाल ने कहा, मेरी इतनी आलोचनाएं हो चुकी हैं कि अगर इसके लिए कोई कोटा हो तो उसे अब तक खत्म हो जाना चाहिए. धनखड़ ने कहा : […]
विज्ञापन
कोलकाता : महानगर के आइसीसीआर में रविवार को आयोजित डॉक्टर्स एक्सीलेंस अवार्ड 2019 में हिस्सा लेने पहुंचे राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर कटाक्ष किया. राज्यपाल ने कहा, मेरी इतनी आलोचनाएं हो चुकी हैं कि अगर इसके लिए कोई कोटा हो तो उसे अब तक खत्म हो जाना चाहिए.
धनखड़ ने कहा : मैं खुद सार्वजनिक तौर पर ममताजी की कई बार प्रशंसा कर चुका हूं. ‘ममताजी आप जीनियस हैं. आप मुझे ममता क्यों नहीं दे रही हैं.’ ममता ने काफी संघर्ष किया है. मैं गत 30 वर्षों उन्हें को जानता हूं. आप जुझारू नेता हैं, लेकिन आप मेरे साथ क्यों लड़ाई कर रही हैं. अगर ममता और मैं संविधान के तहत कार्य करें तो इस राज्य का विकास होगा. उम्मीद है जल्द हम बैठ कर समस्याओं का हल निकालेंगे, लेकिन मैं उनके लिए एक ‘सॉफ्ट टारगेट’ हूं.
तृणमूल कांग्रेस द्वारा राज्यपाल को ट्रोल किये जाने के संबंध में धनखड़ ने कहा, ट्विटर पर जो लोग मुझे सुझाव देते हैं और जो ट्रोल करते हैं. ऐसे सभी लोगों को धन्यवाद देता हूं.
श्री धनखड़ ने मौके पर उपस्थित चिकित्सकों की सराहना करते हुए कहा कि चिकित्सक और मरीज के संबंध में और भी सुधार की जरूरत है. डॉक्टरों पर निशाना साधना गलत है. उन्होंने कहा, पश्चिम बंगाल में मेडिकल टूरिज्म के क्षेत्र में भी काफी संभावनाएं हैं. अगर मुझसे आप लोगों को किसी भी तरह की मदद की जरूरत हो तो आप हमें मेल कर सकते हैं. ज्ञात हो कि इस कार्यक्रम में चिकित्सा के क्षेत्र में सराहनीय सेवाएं देनेवाले डॉक्टरों को सम्मानित किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




