कांग्रेस ने मनायी नोटबंदी की बरसी

Updated at : 09 Nov 2019 2:26 AM (IST)
विज्ञापन
कांग्रेस ने मनायी नोटबंदी की बरसी

कोलकाता : नोटबंदी की तीसरी बरसी पर प्रदेश कांग्रेस की ओर से कोलकाता स्थिति आरबीआइ के मुख्य द्वार पर मोमबत्ती जला कर बरसी मनायी गयी. सैकड़ों की तादद में पहुंचे कांग्रेस के कार्यकर्ता प्रतिकूल मौसम की परवाह नहीं करते हुए अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखा. उनके इस आंदोलन का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सोमेन […]

विज्ञापन

कोलकाता : नोटबंदी की तीसरी बरसी पर प्रदेश कांग्रेस की ओर से कोलकाता स्थिति आरबीआइ के मुख्य द्वार पर मोमबत्ती जला कर बरसी मनायी गयी. सैकड़ों की तादद में पहुंचे कांग्रेस के कार्यकर्ता प्रतिकूल मौसम की परवाह नहीं करते हुए अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखा. उनके इस आंदोलन का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सोमेन मित्रा व अब्दुल मन्नान कर रहे थे.

इस मौके पर युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शादाब खान, छात्र परिषद के अध्यक्ष सौरभ प्रसाद, महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सुब्रता दत्ता के अलावा अन्य शाखा संगठन के लोग मौजूद थे. प्रदेश के नेताओं ने इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने के लिए कांग्रेस के पश्चिम बंगाल प्रभारी गौरव गोगोई, सांसद बीके हरि प्रसाद व डीके सिंह भी कोलकाता आये हुए थे.

कांग्रेस के इस कार्यक्रम में लोगों की संख्या काफी उत्साहजनक थी. कांग्रेस की ओर से एलान किया गया है कि वह लोग मंदी, बेरोजगारी और बंद हो रहे कल कारखानों के साथ किसानों व मजदूरों के हितों के लिए लंबी लड़ाई जारी रखेंगे और वाममोर्चा के साथ गठबंधन करके आंदोलन करेंगे. उनके इस आंदोलन में भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के विरोध में लड़ने वाली जो भी पार्टियां हैं उनको भी शामिल किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola