राज्यपाल के अपमान से बिफरे विजयवर्गीय, कहा- बंगाल में संविधान नहीं, ममता की सरकार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Oct 2019 8:58 PM

विज्ञापन

कोलकाता : राज्यपाल जगदीप धनखड़ द्वारा बुलायी गयी प्रशासनिक बैठक में अधिकारियों को शामिल नहीं होने पर भाजपा के महासचिव व प्रदेश भाजपा के केंद्रीय प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने ममता सरकार पर हमला बोला है. श्री विजयवर्गीय ने प्रभात खबर को अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा : राज्यपाल राज्य का संवैधानिक प्रधान होता है और […]

विज्ञापन

कोलकाता : राज्यपाल जगदीप धनखड़ द्वारा बुलायी गयी प्रशासनिक बैठक में अधिकारियों को शामिल नहीं होने पर भाजपा के महासचिव व प्रदेश भाजपा के केंद्रीय प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने ममता सरकार पर हमला बोला है.

श्री विजयवर्गीय ने प्रभात खबर को अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा : राज्यपाल राज्य का संवैधानिक प्रधान होता है और संवैधानिक प्रधान को बैठक करने के लिए अनुमति लेनी पड़े. यह केवल बंगाल में ममता की सरकार में ही हो सकता है. इसलिए मैं कहता हैं कि बंगाल की सरकार ममता की सरकार है. संविधान की सरकार नहीं है.

उन्‍होंने कहा कि बंगाल में ममता का कानून चलता है. संविधान का कानून नहीं चलता है. ममता बनर्जी की सरकार रोज राज्यपाल का अपमान कर रही है. यह पूरी तरह से असंवैधानिक है. मैं इसकी कड़ी शब्दों में निंदा करता हूं.

उन्होंने कहा : ममता शासन के अहंकार में राज्यपाल का अपमान कर रही है, लेकिन ममता का यह अहंकार लंबे समय तक नहीं टिकेगा. राज्य की जनता ममता के अहंकार को तोड़ेगी और उन्हें सत्ता से हटाने का संकल्प ले लिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola