दिसंबर में लगेगा देशी-विदेशी कलाकारों का जमघट

कोलकाता व बर्दवान में आयोजित होगा भारत संस्कृति उत्सव कोलकाता : दिसंबर माह में बंगाल में देशी-विदेशी कलाकारों का जमघट लगेगा. कोलकाता व बर्दवान में भारत संस्कृति उत्सव का आयोजन किया जायेगा. बर्दवान में 20 दिसंबर से 24 दिसंबर तक तथा कोलकाता में 25 से 31 दिसंबर तक उत्सव का आयोजन किया जायेगा. इस वर्ष […]
कोलकाता व बर्दवान में आयोजित होगा भारत संस्कृति उत्सव
कोलकाता : दिसंबर माह में बंगाल में देशी-विदेशी कलाकारों का जमघट लगेगा. कोलकाता व बर्दवान में भारत संस्कृति उत्सव का आयोजन किया जायेगा. बर्दवान में 20 दिसंबर से 24 दिसंबर तक तथा कोलकाता में 25 से 31 दिसंबर तक उत्सव का आयोजन किया जायेगा. इस वर्ष उत्सव कोलकाता में देशप्रिय पार्क, सरस्वती सदन ट्राइगुलर पार्क, जोगेश चंद्र माइम अकादमी तथा देशप्रिय पार्क लायंस क्लब ऑडिटोरियम में आयोजित किया जायेगा.
12 दिवसीय उत्सव के दौरान देश के 22 से 23 राज्यों के कलाकारों के साथ-साथ छह से सात दूसरे देशों के कलाकार भी हिस्सा लेंगे. यह उत्सव हिंदुस्तान आर्ट एंड म्युजिक सोसाइटी के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है. भारत संस्कृति उत्सव कमेटी के अध्यक्ष डॉ हेमंती शुक्ला, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ देवाशीष कुमार, उपाध्यक्ष व संतूर वादक पंडित तरुण भट्टाचार्य, सचिव व तबला वादक प्रसेनजीत पोद्दार की उपस्थिति में यह निर्णय लिया गया है.
इस अवसर पर विशेष सलाहाकार मुमताज संघमित्रा के साथ-साथ बड़ी संख्या में सांस्कृतिक जगत के प्रतिनिधि उपस्थित थे. भारत संस्कृति उत्सव के सचिव प्रसेनजीत पोद्दार ने बताया कि इस उत्सव में विजयी प्रतिभागियों को छात्रवृत्ति उपलब्ध प्रदान की जायेगी तथा दुबई, थाईलैंड, मलेशिया, इंडोनेशिया, सिंगापुर तथा श्रीलंका आदि देशों में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेने का अवसर उपलब्ध कराया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




