हाइकोर्ट ने राजीव कुमार को दी अग्रिम जमानत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Oct 2019 2:18 AM
कोलकाता : हाइकोर्ट ने मंगलवार को कोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त और आइपीएस अधिकारी राजीव कुमार को राहत प्रदान करते हुए करोड़ों रुपये के चिटफंड घोटाले में अग्रिम जमानत दे दी. अदालत ने कहा कि यह ऐसा मामला नहीं है, जिसमें हिरासत में लेकर पूछताछ की जाये. न्यायमूर्ति एस मुंशी और न्यायमूर्ति एस दासगुप्ता की […]
कोलकाता : हाइकोर्ट ने मंगलवार को कोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त और आइपीएस अधिकारी राजीव कुमार को राहत प्रदान करते हुए करोड़ों रुपये के चिटफंड घोटाले में अग्रिम जमानत दे दी. अदालत ने कहा कि यह ऐसा मामला नहीं है, जिसमें हिरासत में लेकर पूछताछ की जाये. न्यायमूर्ति एस मुंशी और न्यायमूर्ति एस दासगुप्ता की पीठ ने कहा कि अगर इस मामले में सीबीआइ कुमार को गिरफ्तार करती है तो उन्हें 50-50 हजार रुपये के दो मुचलके पर सक्षम अदालत जमानत पर तुरंत रिहा करे.
पीठ ने कहा कि मामले की जांच कर रही सीबीआइ के साथ वरिष्ठ आइपीएस अधिकारी कुमार ने सहयोग किया और यह ऐसा मामला नहीं है, जिसमें याचिकाकर्ता को हिरासत में लेकर पूछताछ की जाये. पीठ ने कुमार को जांच अधिकारियों को सहयोग करने का निर्देश दिया है. कुमार अभी पश्चिम बंगाल अपराध जांच विभाग (सीआइडी) के अतिरिक्त महानिदेशक हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










