ePaper

अमित शाह एक अक्तूबर को कोलकाता में करेंगे पूजा पंडाल का उद्घाटन, दिलीप घोष की डिमांड बढ़ी

Updated at : 25 Sep 2019 8:54 PM (IST)
विज्ञापन
अमित शाह एक अक्तूबर को कोलकाता में करेंगे पूजा पंडाल का उद्घाटन, दिलीप घोष की डिमांड बढ़ी

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में पूजा उद्घाटन के लिए प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष व सांसद दिलीप घोष की डिमांड सबसे अधिक है. प्रदेश भाजपा को पूरे राज्य से लगभग 500 पूजा पंडालों के उद्घाटन के आमंत्रण मिले हैं. इनमें सर्वाधिक मांग दिलीप घोष की है. एक अक्तूबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय गृह […]

विज्ञापन

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में पूजा उद्घाटन के लिए प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष व सांसद दिलीप घोष की डिमांड सबसे अधिक है. प्रदेश भाजपा को पूरे राज्य से लगभग 500 पूजा पंडालों के उद्घाटन के आमंत्रण मिले हैं. इनमें सर्वाधिक मांग दिलीप घोष की है.

एक अक्तूबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कोलकाता आयेंगे तथा पहली बार किसी पूजा पंडाल का उद्घाटन करेंगे. प्रदेश भाजपा नेताओं का कहना है कि श्री शाह कोलकाता व आसपास के इलाके में किसी पूजा पंडाल का उद्घाटन करेंगे.

हालांकि उन्होंने इसका खुलासा करने से इनकार कर दिया कि वह किस पूजा पंडाल का उद्घाटन करेंगे. प्रदेश भाजपा के राज्य सचिव तुषार कांति घोष ने बताया कि बंगाल का जैसा माहौल है कि पूजा पंडाल के नाम का खुलासा होने के साथ ही धमकियां मिलनी शुरू हो जाती है. इस कारण से पूजा पंडाल के नाम का फिलहाल खुलासा नहीं कर सकते हैं.

श्री घोष ने बताया कि कोलकाता में यदि 10 पूजा पंडालों के उद्घाटन के लिए आवेदन मिले हैं, तो उनमें छह पूजा आयोजन दिलीप दा से उद्घाटन करवाना चाहते हैं. कोलकाता में अभी तक 62 पूजा आयोजकों ने उद्गाटन के लिए आवेदन किया है. दिलीप दा दो अक्तूबर को कोलकाता में सबसे पहला उद्घाटन करेंगे. उस दिन वह कुल आठ पूजा पंडालों का उद्घाटन करेंगे. उसके बाद तीन और चार अक्तूबर को वह पश्चिम मेदिनीपुर के पूजा पंडालों का उद्घाटन करेंगे.

श्री घोष के अतिरिक्त केंद्रीय राज्य मंत्री बाबुल सुप्रियो, देवश्री चौधरी, केंद्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य मुकुल राय,भाजपा के राष्ट्रीय सचिव राहुल सिन्हा, अग्निमित्रा पॉल, सरबरी मुखर्जी, कल्याण चौबे सहित अन्य नेताओं को पूजा पंडालों के उद्घाटन के आवेदन मिले हैं. इसके साथ ही भाजपा के नवनिर्वाचित सांसदों को भी उद्घाटन के आमंत्रण मिले हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola