दम है तो एनआरसी रोक कर दिखायें ममता : दिलीप

कोलकाता : एनआरसी का विरोध कर रहीं ममता बनर्जी को चुनौती देते हुए प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि अगर उनमें दम है तो वह एनआरसी को रोक कर दिखायें. प्रदेश भाजपा मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान दिलीप ने कहा कि भाजपा अपनी पूर्व घोषित नीति पर कायम है. उसके […]
कोलकाता : एनआरसी का विरोध कर रहीं ममता बनर्जी को चुनौती देते हुए प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि अगर उनमें दम है तो वह एनआरसी को रोक कर दिखायें. प्रदेश भाजपा मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान दिलीप ने कहा कि भाजपा अपनी पूर्व घोषित नीति पर कायम है. उसके पास घुसपैठियों और शरणार्थियों को लेकर स्पष्ट नीति है. देश में दो करोड़ के करीब जो घुसपैठिये दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, यहां तक कि जम्मू कश्मीर तक पहुंच गये हैं, उनको खोज कर निकाला जायेगा और उनको देश से बाहर कर दिया जायेगा.
रहा सवाल ममता बनर्जी का तो वह बंगाल में एनआरसी को रोक नहीं पायेंगी, क्योंकि उनको अपनी हैसियत का अंदाजा है. वह तीन तलाक और जीएसटी के साथ धारा 370 हटाने का भी विरोध कर रही थी, लेकिन उनकी सुनता कौन है. सब कुछ जिस तरह से लागू हुआ उसी तरह से एनआरसी भी लागू होगा, क्योंकि बंगाल में भाजपा का सबसे बड़ा एजेंडा एनआरसी ही है. भाजपा के नेताओं ने पहले ही घोषणा कर दी थी और 2019 का चुनाव भी इसी मुद्दे पर हुआ था. लोगों ने दोनों हाथों से भाजपा का साथ दिया. भाजपा को 18 सीटें मिलीं. 2021 का चुनाव इसी मुद्दे पर लड़ा जायेगा और ममता सरकार को इसका नतीजा भी मिल जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




