मेरे परिवार के लोगों की जान को है खतरा : अर्जुन सिंह

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Jul 2019 12:43 AM

विज्ञापन

मेरे परिवार और विधायकों पर हमले की साजिश रच रहे हैं सत्ता दल के लोग कोलकाता : मेरे परिवार के लोगों की जान को खतरा है. उनकी हत्या की कोशिश की जा रही है. कुछ दिन पहले ही घर पर हमला किया गया है. इसके साथ ही हमारे अंचल के भाजपा विधायकों को भी हत्या […]

विज्ञापन

मेरे परिवार और विधायकों पर हमले की साजिश रच रहे हैं सत्ता दल के लोग

कोलकाता : मेरे परिवार के लोगों की जान को खतरा है. उनकी हत्या की कोशिश की जा रही है. कुछ दिन पहले ही घर पर हमला किया गया है. इसके साथ ही हमारे अंचल के भाजपा विधायकों को भी हत्या की कोशिश की जा रही है. ये बातें बैरकपुर के भाजपा सांसद अर्जुन सिंह ने कहीं. शनिवार को उत्तर 24 परगना जिले के बैरकपुर के भाजपा सांसद अर्जुन सिंह ने गुरुलिया भाजपा पार्टी कार्यालय में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सत्ता दल के लोग उनके परिवार वालों की हत्या की साजिश कर रहे हैं और पुलिस प्रशासन भी उनकी मदद कर रहा है.
उन्होंने कहा कि सत्ता दल के लोग बीजपुर विधायक शुभ्रांशु राय, नोआपाड़ा के विधायक सुनील सिंह सहित मेरे परिवार के लोगों पर हमले की साजिश रच रहे हैं. कभी भी हमला किया जा सकता है. मौके पर बीजपुर के विधायक शुभ्रांशु राय ने कहा कि पहले मेरी सुरक्षा के लिए छह लोग तैनात रहते थे, जिसे राज्य सरकार ने पहले घटा कर चार कर दिया और अब उन्हें भी हटा दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola