दामोदरपुर कोलाडांगा जंगल से नरकंकाल बरामद
Updated at : 01 Jul 2019 3:05 AM (IST)
विज्ञापन

जामुड़िया : जामुड़िया थाना अंतर्गत वार्ड नंबर सात के दामोदरपुर कोलाडांगा जंगल से नरकंकाल पाया गया. पुलिस को चप्पल, शराब की बोतल, कुछ कपड़े भी मिले हैं. इस विषय में स्थानीय ग्रामीण सजन सिंह ने बताया कि रविवार प्रातः कुछ महिलाएं बकरी चराने के लिए इधर आई थीं. अत्यधिक दुर्गंध होने के कारण महिलाओं ने […]
विज्ञापन
जामुड़िया : जामुड़िया थाना अंतर्गत वार्ड नंबर सात के दामोदरपुर कोलाडांगा जंगल से नरकंकाल पाया गया. पुलिस को चप्पल, शराब की बोतल, कुछ कपड़े भी मिले हैं. इस विषय में स्थानीय ग्रामीण सजन सिंह ने बताया कि रविवार प्रातः कुछ महिलाएं बकरी चराने के लिए इधर आई थीं. अत्यधिक दुर्गंध होने के कारण महिलाओं ने ग्रामवासियों को जानकारी दी.
वहां पहुंच कर लोगो ने देखा की किसी पुरुष का सड़ा गला शव पड़ा है. अनुमान है कि 15 दिनों पहले 50 वर्षीय दमोदरपुर निवासी कृष्णा विश्वकर्मा अपने घर से लापता था. उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट परिवारवालों ने जामुड़िया थाना दर्ज करायी थी.
इस जानकारी के बाद वहां पहुंचे मृतक के परिवार वालों ने उसके शरीर की बनावट, पहने कपड़े, और चप्पल से अनुमान लगा रहे हैं की शव कृष्णा विश्वकर्मा की हो सकती है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेजने के साथ ही उसकी शिनाख्त के लिए मृतक के परिवारवालों को भी जिला अस्पताल भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




