ePaper

ममता बनर्जी ने पार्टी नेताओं को चेताया, भ्रष्टाचार से दूर रहें या जेल जाने के लिए तैयार रहें

Updated at : 22 Jun 2019 12:09 PM (IST)
विज्ञापन
ममता बनर्जी ने पार्टी नेताओं को चेताया, भ्रष्टाचार से दूर रहें या जेल जाने के लिए तैयार रहें

कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने पार्टी नेताओं को चेताया कि जो सरकारी योजनाओं में या किसी अन्य तरह से भ्रष्टाचार में शामिल हैं उन्हें जेल भेजा जाएगा. राज्य की मुख्यमंत्री बनर्जी ने यह चेतावनी ऐसे समय दी है जब नदिया जिले में संगठन की बैठक हुई है जहां तृणमूल कांग्रेस को […]

विज्ञापन

कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने पार्टी नेताओं को चेताया कि जो सरकारी योजनाओं में या किसी अन्य तरह से भ्रष्टाचार में शामिल हैं उन्हें जेल भेजा जाएगा. राज्य की मुख्यमंत्री बनर्जी ने यह चेतावनी ऐसे समय दी है जब नदिया जिले में संगठन की बैठक हुई है जहां तृणमूल कांग्रेस को दो में से एक लोकसभा सीट पर भाजपा के हाथों हार झेलनी पड़ी.

नदिया जिले से एक वरिष्ठ तृणमूल नेता ने कहा, ‘‘’हमारी पार्टी प्रमुख ने हमें भ्रष्टाचार में शामिल होने के खिलाफ चेताया है और हमसे कहा है कि अगर हमने किसी से ‘कट मनी’ ली है तो उसे वापस किया जाए. उन्होंने हमसे कहा है कि अगर कोई सरकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए ‘कट मनी’ लेते हुए पाया गया तो उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola