ePaper

भगवा रंग में तब्दील हुआ भाटपाड़ा नगरपालिका, तृणमूल के 12 और पार्षद भाजपा में शामिल

Updated at : 28 May 2019 3:56 PM (IST)
विज्ञापन
भगवा रंग में तब्दील हुआ भाटपाड़ा नगरपालिका, तृणमूल के 12 और पार्षद भाजपा में शामिल

– 35 वार्ड में भाजपा खेमे में हुए कुल 23 पार्षद, तृणमूल में बचे मात्र 10 – भाटपाड़ा नगरपालिका पर भी भाजपा का कब्जा – भाटपाड़ा नगरपालिका के नये चेयरमैन होंगे सौरभ सिंह कोलकाता : बैरकपुर से तृणमूल प्रत्याशी दिनेश त्रिवेदी की हार के बाद ही नवनिर्वाचित भाजपा सांसद अर्जुन सिंह का गढ़ पूरी तरह […]

विज्ञापन

– 35 वार्ड में भाजपा खेमे में हुए कुल 23 पार्षद, तृणमूल में बचे मात्र 10

– भाटपाड़ा नगरपालिका पर भी भाजपा का कब्जा

– भाटपाड़ा नगरपालिका के नये चेयरमैन होंगे सौरभ सिंह

कोलकाता : बैरकपुर से तृणमूल प्रत्याशी दिनेश त्रिवेदी की हार के बाद ही नवनिर्वाचित भाजपा सांसद अर्जुन सिंह का गढ़ पूरी तरह से भगवामय हो गया. भाटपाड़ा नगरपालिका भी तृणमूल के हाथ से खिसक गया है. मंगलवार को ही मजदूर भवन में एक सभा के दौरान अर्जुन सिंह के हाथों भाजपा का झंडा पकड़कर भाटपाड़ा के 12 तृणमूल पार्षद भाजपा में शामिल हो गये.

अब भाटपाड़ा नगरपालिका में कुल भाजपा पार्षदों की संख्या अर्जुन सिंह को लेकर 23 हो गयी है. मजदूर भवन में भाजपा सांसद अर्जुन सिंह ने कहा कि भाजपा में कुल 23 पार्षद हो गये हैं. मंगलवार को एक नंबर वार्ड से मदन मोहन घोष, दो नंबर वार्ड से बीभा विश्वास, तीन नंबर वार्ड से मोहन दास और पांच नंबर वार्ड से मिल्ली दत्ता भाजपा में शामिल हुए.

साथ ही दस नंबर वार्ड से मनोज गुहा, 15 नंबर वार्ड से सीमा मंडल, 22 नंबर वार्ड से खुशबू निशा और तीस नंबर वार्ड से प्रवीर वैद्य समेत कुल 12 तृणमूल पार्षद भाजपा में शामिल हुए. मौके पर अर्जुन सिंह ने भाटपाड़ा नगरपालिका के नए चेयरमैन सौरभ सिंह बनाये जाने की घोषणा की.

पहले टीएमसी खेमे में थे 22 पार्षद

मालूम हो कि भाटपाड़ा नगरपालिका अंतर्गत कुल 35 वार्ड हैं. जिसमें एक पार्षद की पहले ही मौत हो चुकी है और एक माकपा पार्षद हैं. बचे 33 वार्डों में से तृणमूल और भाजपा में बोर्ड गठन की लड़ाई के दौरान 22 पार्षद तृणमूल में रह गये थे, जबकि अर्जुन सिंह के समर्थन में मात्र 11 पार्षद ही रह गये थे. ऐसे में तृणमूल ने अपना बोर्ड बनाया था.

अब टीएमसी में रह गये मात्र 10 पार्षद

लोकसभा चुनाव के बाद अर्जुन सिंह की जीत के बाद बचे तृणमूल के 22 तृणमूल पार्षदों में से 12 पार्षद भाजपा में शामिल हो गये. अब पहले से भाजपा के कुल 11 पार्षदों की संख्या बढ़कर कुल 23 हो गयी है. जबकि, तृणमूल के खेमे में मात्र 10 रह गये हैं. ऐसे में जल्द ही अब भाटपाड़ा नगरपालिका पर गेरुआ रंग लहराने वाला है और बोर्ड भी भाजपा की बनने वाली है.

बैरकपुर के सांसद अर्जुन सिंह का कहना है कि जल्द बचे तृणमूल के पार्षद भी भाजपा में शामिल हो जायेंगे. भाटपाड़ा में सारे भाजपा में शामिल हो जायेंगे. तृणमूल में एक भी नहीं रहेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola