लोकल ट्रेन का पैंटोग्राफ टूटा, ट्रेन सेवा बाधित
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 May 2019 1:58 AM
विज्ञापन
कोलकाता : रविवार शाम सियालदह-नैहाटी मेन लाइन सेक्शन में नैहाटी-माझेरहाट लोकल ट्रेन का पैंटोग्राफ टूट जाने से सेक्शन में ट्रेन सेवा काफी देर तक बाधित रही. शाम का वक्त होने के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. 30152 डाउन नैहाटी-माझेरहाट लोकल ट्रेन में उक्त घटना शाम 4.45 बजे हुई. उस वक्त ट्रेन […]
विज्ञापन
कोलकाता : रविवार शाम सियालदह-नैहाटी मेन लाइन सेक्शन में नैहाटी-माझेरहाट लोकल ट्रेन का पैंटोग्राफ टूट जाने से सेक्शन में ट्रेन सेवा काफी देर तक बाधित रही. शाम का वक्त होने के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. 30152 डाउन नैहाटी-माझेरहाट लोकल ट्रेन में उक्त घटना शाम 4.45 बजे हुई.
उस वक्त ट्रेन इच्छापुर-बैरकपुर स्टेशन के मध्य थी. पैंट्रोग्राफ टूटने के बाद ट्रेन में विद्युत सेवा तुरंत बंद हो गयी. ट्रेन में एक जोरदार चिंगारी के साथ ट्रेन का पैंटोग्राफ टूट गया. इस दौरान यात्री बगैर पंखे के ट्रेन में बैठे रहे. पैंटोग्राफ टूटने की खबर लगते ही सियालदह-नैहाटी सेक्शन के अप व डाउन लाइन में विद्युत सेवा बंद कर दी गयी.
अप व डाउन लाइन में विद्युत सेवा बाधित होने के बाद ट्रेनों का परिचालन बंद हो गया. सियालदह-नैहॉटी मेन लाइन सेक्शन में ट्रेन परिचालन बंद होने के बाद 13117 सियालदह-लालगोला एक्सप्रेस को सबरबन लाइन से रवाना किया गया. इस दौरान सबर्बन लाइन से ही अप व डाउन लाइन से ट्रेनों का परिचालन किया गया.
पैंटोग्राफ टूटने की खबर मिलने की खबर के बाद रेलवे अधिकारी व इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारी टॉवर वैन के साथ घटना स्थल पर पहुंचे. इंजीनियरिंग विभाग द्वारा युद्ध स्तर पर मरम्मत कार्य चलाया गया. इस दौरान बैरकपुर स्टेशन पर यह चर्चा गर्म थी कि रेलवे की छवि खराब करने के लिए चुनाव के दौरान जानबूझ कर ट्रेनों में गड़बड़ी पैदा किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










