कोलकाता : आज दिल्ली रवाना होंगी ममता बनर्जी

Published at :12 Feb 2019 1:24 AM (IST)
विज्ञापन
कोलकाता :   आज दिल्ली रवाना होंगी ममता बनर्जी

कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ 13 फरवरी को आम आदमी पार्टी (आप) की ओर से आयोजित गैर-भाजपा नेताओं की रैली में भाग लेने के लिए मंगलवार को नयी दिल्ली रवाना होंगी. तृणमूल के एक नेता ने सोमवार को कहा कि ममता के गुरुवार […]

विज्ञापन

कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ 13 फरवरी को आम आदमी पार्टी (आप) की ओर से आयोजित गैर-भाजपा नेताओं की रैली में भाग लेने के लिए मंगलवार को नयी दिल्ली रवाना होंगी. तृणमूल के एक नेता ने सोमवार को कहा कि ममता के गुरुवार तक तक नयी दिल्ली में ही रहने की संभावना है.

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के अनुसार, ममता 12 फरवरी को नयी दिल्ली के लिये रवाना होंगी और 13 फरवरी को आप की ओर से आयोजित विपक्ष की रैली में शामिल होंगी. आप की ओर से ‘तानाशाही हटाओ, देश बचाओ’ रैली 13 फरवरी को जंतर मंतर पर आयोजित की जायेगी और 19 जनवरी को ममता की ओर से आयोजित विपक्ष की महारैली में लगभग सभी दल शामिल होंगे. तेदेपा प्रमुख चंद्रबाबू नायडू भी इसमें भाग लेंगे. हालांकि, कांग्रेस के आप की रैली में शामिल होने की संभावना नहीं है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 13-14 फरवरी को नयी दिल्ली में विपक्ष के विभिन्न नेताओं के साथ बैठक करेंगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola