कोलकाता : शिवराज का हेलीकॉप्टर उतरने की नहीं दी इजाजत, रैली रद्द
Updated at : 07 Feb 2019 5:53 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : प्रदेश भाजपा ने बुधवार को कहा कि उसने मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मुर्शिदाबाद में होनेवाली रैली को रद्द कर दिया है, क्योंकि जिला प्रशासन ने उनके हेलीकॉप्टर को उतरने की इजाजत नहीं दी है. भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौहान को बुधवार को दो रैलियों में शामिल होना था. एक […]
विज्ञापन
कोलकाता : प्रदेश भाजपा ने बुधवार को कहा कि उसने मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मुर्शिदाबाद में होनेवाली रैली को रद्द कर दिया है, क्योंकि जिला प्रशासन ने उनके हेलीकॉप्टर को उतरने की इजाजत नहीं दी है.
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौहान को बुधवार को दो रैलियों में शामिल होना था. एक रैली मुर्शिदाबाद जिले के बहरमपुर में थी और दूसरी पश्चिम मेदिनीपुर जिले के खड़गपुर में होनी थी. भजपा के राज्य इकाई के महासचिव शायंतन बसु ने बताया कि हमलोगों ने रैली रद्द करने का निर्णय बुधवार को लिया,
क्योंकि हमें मुर्शिदाबाद के बहरमपुर में हेलीकॉप्टर उतारने की इजाजत नहीं दी गयी. वह बुधवार खड़गपुर में रैली में शामिल हुए. भाजपा नेता ने राज्य प्रशासन पर बदले की भावनावाली राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि तृणमूल कांग्रेस हेलीकॉप्टर को उतारने की अनुमति नहीं दे कर भाजपा की रैली को रोक नहीं सकती.
शायंतन बसु ने कहा कि इससे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, स्मृति ईरानी तथा अन्य नेताओं को रैलियों के लिए हेलीकॉप्टर उतारे जाने की इजाजत नहीं दी गयी थी. यह हमारे लिए नया नहीं है, हम इससे अपने तरीके से निपटेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




