बंगाल में शिवराज के हेलीकॉप्टर को उतरने की नहीं मिली इजाजत, मुर्शिदाबाद की रैली रद्द

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Feb 2019 4:21 PM

विज्ञापन

कोलकाता : भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई ने बुधवार को कहा कि उसने मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मुर्शिदाबाद में होनेवाली रैली को रद्द कर दिया है क्योंकि जिला प्रशासन ने उनके हैलीकॉप्टर को उतरने की इजाजत नहीं दी है. भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौहान को बुधवार को दो रैलियों में शामिल […]

विज्ञापन

कोलकाता : भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई ने बुधवार को कहा कि उसने मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मुर्शिदाबाद में होनेवाली रैली को रद्द कर दिया है क्योंकि जिला प्रशासन ने उनके हैलीकॉप्टर को उतरने की इजाजत नहीं दी है.

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौहान को बुधवार को दो रैलियों में शामिल होना था. एक रैली मुर्शीदाबाद जिले के ब्रह्मपुर में थी और दूसरी पश्चिम मिदनापुर जिले के खड़गपुर में होनी थी. भाजपा के राज्य इकाई के महासचिव सायंतन बसु ने बताया, हमने रैली रद्द करने का निर्णय बुधवार को किया क्योंकि हमें मुर्शिदाबाद के बहरमपुर में हेलीकॉप्टर उतारने की इजाजत नहीं दी गयी. वह खड़गपुर में रैली में शामिल होंगे. उन्होंने बताया कि यह निर्णय लिया गया है कि चौहान अब खड़गपुर में रैली में शामिल होंगे और वह कोलकाता हवाई अड्डे से सड़क मार्ग द्वारा वहां पहुंचेंगे.

भाजपा नेता ने राज्य प्रशासन पर बदले की भावनावाली राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि तृणमूल कांग्रेस हेलीकॉप्टर को उतारने की अनुमति नहीं दे कर भाजपा की रैली को रोक नहीं सकती. बसु ने कहा, इससे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, स्मृति ईरानी तथा अन्य नेताओं को रैलियों के लिए हेलीकॉप्टर उतारे जाने की इजाजत नहीं दी गयी थी. यह हमारे लिए नया नहीं है, हम इससे अपने तरीके से निपटेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola