ePaper

कोलकाता : तृणमूल विधायकों व सांसदों को अपनी ही पार्टी से खतरा

Updated at : 25 Jan 2019 3:25 AM (IST)
विज्ञापन
कोलकाता   : तृणमूल विधायकों व सांसदों को अपनी ही पार्टी से खतरा

कोलकाता : भाजपा की लोकतंत्र बचाओ सभा के तहत जयनगर में आयोजित एक सभा में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि आलाकमान पश्चिम बंगाल के प्रति उम्मीद की नजर से देख रहा है. हमें 22 सीटें जीतने का लक्ष्य मिला है और प्रदेश भाजपा केंद्रीय नेतृत्व को बंगाल से 25 सीटों का […]

विज्ञापन

कोलकाता : भाजपा की लोकतंत्र बचाओ सभा के तहत जयनगर में आयोजित एक सभा में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि आलाकमान पश्चिम बंगाल के प्रति उम्मीद की नजर से देख रहा है. हमें 22 सीटें जीतने का लक्ष्य मिला है और प्रदेश भाजपा केंद्रीय नेतृत्व को बंगाल से 25 सीटों का तोहफा देगी. उन्होंने कहा कि राज्य में तृणमूल सांसद और विधायक ही सुरक्षित नहीं हैं. उन्हें अपनी ही पार्टी से खतरा है. वे हमेशा सहमे रहते हैं कि कभी भी उनकी पार्टी के लोग उनकी हत्या कर सकते हैं.

हाल में जयनगर में तृणमूल विधायक की गाड़ी पर उनकी पार्टी के लोगों ने ही बम फेंका था, जिसमें चालक की मौत हो गयी थी. विधायक बाल-बाल बच गये. इस घटना से अंदाजा लगाया जा सकता है कि राज्य में कानून व्यवस्था की क्या हालत है.

गत सात महीने में भाजपा के 39 कार्यकर्ताओं की हत्या हुई है. सैकड़ों घायल हुए हैं और हजारों कार्यकर्ताओं को झूठे मुकदमें में फंसाकर परेशान किया जा रहा है. पंचायत चुनाव में विजयी प्रतिनिधियों को बोर्ड गठन नहीं करने दिया जा रहा है.
परिवहन मंत्री शुभेंदु अधिकारी रुपयों से उन्हें खरीदना चाहते हैं, लेकिन वे बैरंग लौटा दे रहे हैं. बंगाल में ऐसे हालात हैं. इसमें बदलाव की जरूरत है. इसके तहत ही भाजपा लोकतंत्र बचाओ सभा कर रही है. भाजपा के बढ़ते जनाधार से सत्ता पक्ष के नेता सहमे हुए हैं.
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी बोलीं – मोदी सरकार ने बंगाल को कांग्रेस सरकार की तुलना में दिया अधिक फंड
जयनगर/ कृष्णनगर. केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने गुरुवार को दक्षिणी 24 परगना जिले के जयनगर में आयोजित एक रैली में कहा कि मोदी सरकार ने पश्चिम बंगाल को पिछली कांग्रेस सरकार की तुलना में अधिक फंड दिया है. संप्रग सरकार ने राज्य को एक लाख करोड़ रुपये दिये जबकि मोदी सरकार ने 14वें वित्त आयोग के तहत 2.80 लाख करोड़ रुपये दिये.
वरिष्ठ भाजपा नेता ने केंद्र की स्वास्थ्य योजना ‘आयुष्मान भारत’ को अस्वीकार करने को लेकर भी मुख्यमंत्री पर प्रहार किया. उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी से पूछिए कि वह ‘आयुष्मान भारत’ स्वास्थ्य योजना के विरुद्ध क्यों हैं, जिसके तहत राज्य के गरीब लोग इलाज के लिए पांच लाख रुपये प्रति परिवार का लाभ उठा सकते हैं.
बंगाल में अन्य केंद्रीय योजनाओं व जनधन योजना से 2.26 लाख लोग लाभान्वित हुए. ईरानी ने गठबंधन की कोशिश करने को लेकर तृणमूल कांग्रेस प्रमुख बनर्जी की निंदा की जबकि इन दलों ने उन्हें (ममता) सत्ता में आने में सहयोग नहीं किया था. उन्होंने कहा कि अब आप, कांग्रेस के साथ गठबंधन बनाने का सपना देख रही हैं.
राज्य में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, माकपा का उत्पीड़न सहा है. उन्होंने लोगों से एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनने का आह्वान किया. कृष्णनगर की सभा में स्मृति ईरानी ने अपना सूर बदलते हुए राज्य में गिरती कानून व्यवस्था वह सिंडिकेट राज पर निशाना साधा और कहा कि यहां पर जन्म से लेकर मृत्यु व घर बनाने तक हर पग पर सिंडिकेट राज का बोलबाला है.
लोगों को चढ़ावा दिए बिना आप एक कदम भी नहीं चल सकते. उन्होने पश्चिम बंगाल के लोगों से आह्वान किया कि वह अगर इससे निजात पाना चाहते हैं तो पश्चिम बंगाल में भाजपा को जिताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हाथ मजबूत करें.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola