कोलकाता : पीएम पद के लिए राहुल मेरी पसंद : कुमार स्वामी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Jan 2019 1:20 AM
कोलकाता : राष्ट्रीय राजनीति में प्रियंका गांधी की धमाकेदार इंट्री से प्रदेश कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं के हौसले बुलंद हैं. इस दौरान जेडीएस नेता सह कर्नाटक के मुख्यमंत्री कुमार स्वामी ने एक निजी टीवी चैनल को दिए साक्षात्कार में राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद के लिए अपनी पसंद बताया. उनके इस बयान से तृणमूल […]
कोलकाता : राष्ट्रीय राजनीति में प्रियंका गांधी की धमाकेदार इंट्री से प्रदेश कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं के हौसले बुलंद हैं. इस दौरान जेडीएस नेता सह कर्नाटक के मुख्यमंत्री कुमार स्वामी ने एक निजी टीवी चैनल को दिए साक्षात्कार में राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद के लिए अपनी पसंद बताया.
उनके इस बयान से तृणमूल कांग्रेस में मायूसी-सी छा गयी है. तृणमूल नेताओं का मानना है कि कुमार स्वामी,अखिलेश एवं तेजस्वी के बयान ममता बनर्जी के प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनने में रोड़े अटका सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










